Advertisement
इथेनॉल पेट्रोल से इंजन खराब? जानें रबर और माइलेज विवाद पर नितिन गडकरी ने क्या कहा
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 9, 2026 14:51 IST
इथेनॉल पेट्रोल को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। कई लोगों का दावा है कि ई20 ईंधन से गाड़ियों के पार्ट्स, रबर और इंजन को नुकसान हो सकता है। इसी विवाद पर नितिन गडकरी ने आज तक के इंटरव्यू में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इथेनॉल को बिना जांच और टेस्टिंग के लागू नहीं किया गया है। गडकरी के मुताबिक गाड़ियों की टेस्टिंग कई साल तक की जाती है और बड़ी ऑटो कंपनियों से ऐसी शिकायतें नहीं आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी की गाड़ी इथेनॉल पेट्रोल से खराब हुई है तो वह डीलर और मंत्रालय को शिकायत करे। सरकार जांच कर राहत देगी।
