scorecardresearch

ऑटो Videos

Advertisement

ग्राहकों को खूब पसंद आ रही नई Baleno, मारुति सुजुकी को फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

नई Baleno को ग्राहकों से मिल रहे रिस्पॉन्स पर Maruti Suzuki काफी उत्साहित है। कंपनी के सीनियर ED पार्थो बनर्जी ने कहा कि प्रीमियम हैचबैक की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और आने वाले फेस्टिव सीजन में भी बिक्री मजबूत रहने की उम्मीद है। उन्होंने इंडस्ट्री के करीब 10% बढ़ने और Maruti के मार्केट शेयर बढ़ाने की उम्मीद जताई। नई Baleno में Level 2 ADAS भी दिया गया है।

E20 पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- Brazil को 55 साल लगे, भारत में 3 साल में हुआ बदलाव

E20 Fuel को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने Japan USA और Brazil का उदाहरण देते हुए दावा किया कि ethanol आधारित fuel को लागू करने में दूसरे देशों ने लंबा समय लिया। केजरीवाल के मुताबिक Brazil में E5 से E20 तक पहुंचने में करीब 55 साल लगे जबकि भारत में बदलाव बहुत तेजी से किया गया। उन्होंने कहा कि ethanol blended fuel के लिए oil tankers petrol pump storage tanks और गाड़ियों के engines तक में बदलाव की जरूरत होती है। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी तैयारी भारत में कुछ ही वर्षों में कैसे पूरी की गई।

AI से इंफ्रास्ट्रक्चर की बदलेगी तस्वीर, तकनीक से क्वालिटी मॉनिटरिंग और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर में नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, AI, ड्रोन, LiDAR और सैटेलाइट आधारित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक की मदद से सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहतर होगी, खराबी पहले पहचानी जा सकेगी और मेंटेनेंस आसान होगा। गडकरी ने वेस्ट टू वेल्थ, कचरे से ऊर्जा, बांस के क्रैश बैरियर और नई निर्माण तकनीकों के इस्तेमाल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ नैतिकता, ईमानदारी और गुणवत्ता लंबे समय की सफलता के लिए जरूरी हैं।

advertisement

दिल्ली को नई कनेक्टिविटी की सौगात! सीएम रेखा गुप्ता ने गाजीपुर-हिंडन कैनाल ब्रिज का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में गाजीपुर ड्रेन से हिंडन कैनाल तक बने 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकार पर फंड होने के बावजूद विकास कार्यों में देरी करने का आरोप लगाया। CM ने कहा कि कई प्रोजेक्ट लंबे समय से लंबित थे, जिन्हें मंजूरी और फंड मिलने के बाद पूरा किया गया। उन्होंने दिल्ली के पुराने ड्रेनेज सिस्टम को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि बढ़ती आबादी के हिसाब से नालों और जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की जरूरत है।

हरियाणा में ₹30 लाख तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% मोटर वाहन टैक्स छूट, कैबिनेट की मंजूरी

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने 30 लाख रुपये तक के एक्स-शोरूम मूल्य वाले नए दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर मोटर वाहन टैक्स में 100 प्रतिशत छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वहीं, 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को टैक्स में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। सैनी ने कहा कि मार्च 2026 के बजट में की गई घोषणा को सरकार ने पूरा कर दिया है।

इथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले मुझे और इथेनॉल को बदनाम करने की कोशिश हो रही है

इथेनॉल पेट्रोल को लेकर जारी विवाद पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। इंटरव्यू में गडकरी ने कहा कि इथेनॉल और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी की गाड़ी पेट्रोल में इथेनॉल की वजह से खराब हुई है तो वह तुरंत डीलर के पास शिकायत करे। इसके साथ ही मंत्रालय को भी शिकायत भेजे। गडकरी ने कहा कि ऐसी शिकायतों की जांच की जाएगी और लोगों को राहत देने की कोशिश होगी

advertisement

इथेनॉल पेट्रोल से इंजन खराब? जानें रबर और माइलेज विवाद पर नितिन गडकरी ने क्या कहा

इथेनॉल पेट्रोल को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। कई लोगों का दावा है कि ई20 ईंधन से गाड़ियों के पार्ट्स, रबर और इंजन को नुकसान हो सकता है। इसी विवाद पर नितिन गडकरी ने आज तक के इंटरव्यू में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इथेनॉल को बिना जांच और टेस्टिंग के लागू नहीं किया गया है। गडकरी के मुताबिक गाड़ियों की टेस्टिंग कई साल तक की जाती है और बड़ी ऑटो कंपनियों से ऐसी शिकायतें नहीं आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी की गाड़ी इथेनॉल पेट्रोल से खराब हुई है तो वह डीलर और मंत्रालय को शिकायत करे। सरकार जांच कर राहत देगी।

दिल्ली की नई EV पॉलिसी से घटेगी चीन पर निर्भरता! ऑटो इंडस्ट्री ने ईवी योजना को किया सपोर्ट

दिल्ली की नई EV पॉलिसी को ऑटो इंडस्ट्री का ज़ोरदार समर्थन मिला है। ASSOCHAM के अध्यक्ष और Uno Minda Group के चेयरमैन निर्मल के. मिंडा ने इसे भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने वाला बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों को भी ऐसी पॉलिसी अपनानी चाहिए। उनका मानना है कि भारत में ज़्यादा से ज़्यादा पार्ट्स का निर्माण, रिसर्च, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और लोकल प्रोडक्शन बढ़ाने से EV सस्ती होंगी और चीन पर निर्भरता कम होगी। साथ ही उन्होंने इम्पोर्ट ड्यूटी में राहत और कुछ समय के लिए सरकारी मदद की भी मांग की, ताकि भारत EV मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बन सके।

E100 फ्यूल के बाद अब हाइड्रोजन से दौड़ेंगी बसें! जानिए नितिन गडकरी का नया पायलट प्रोजेक्ट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर और किसानों को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान किया है! गडकरी के मुताबिक, अगले डेढ़-दो महीनों में Toyota, Suzuki, MG और Hyundai जैसी दिग्गज कंपनियां 100% इथेनॉल (Ethanol) पर चलने वाली गाड़ियां लॉन्च करने जा रही हैं, जो पेट्रोल का सबसे बेहतरीन विकल्प बनेंगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि देश का किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता और हवाई ईंधन दाता भी बन रहा है। गडकरी ने नागपुर में पानी (Electrolyzer) से ग्रीन हाइड्रोजन निकालकर बसें चलाने के नए पायलट प्रोजेक्ट की भी घोषणा की। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें!

advertisement

Hero की नई Flex Fuel Bike से बदलेगी तस्वीर? गडकरी ने गिनाए किसानों, युवाओं और अर्थव्यवस्था के फायदे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल को लॉन्च कर देश को आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा तोहफा दिया है। गडकरी ने कहा कि भारत फिलहाल 87% फॉसिल फ्यूल के लिए विदेशों पर निर्भर है, जिससे देश का ₹23 लाख करोड़ बाहर जाता है। हीरो की यह नई 'फ्लेक्स-इंजन' तकनीक पेट्रोल और एथेनॉल दोनों पर चल सकती है। इंडियन ऑयल देश भर में एथेनॉल पंप लगा रहा है, जिससे पेट्रोल की खपत घटेगी। यह ग्रीन फ्यूल न सिर्फ प्रदूषण कम करेगा, बल्कि इससे होने वाली कमाई सीधे देश के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी।