scorecardresearch
Advertisement

CM Yogi का दिवाली गिफ्ट! 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर, ₹1500 करोड़ की राहत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली और होली के मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत देने की बात कही है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए ₹1,500 करोड़ की LPG रिफिल सब्सिडी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक गैस सिलेंडर की कीमत ₹983.45 है, जिसमें केंद्र सरकार ₹335 की सब्सिडी देती है। लाभार्थियों को ₹648.55 खर्च करने होते हैं। सीएम योगी ने कहा कि सरकार दिवाली और होली पर गरीब परिवारों को एक-एक सिलेंडर देगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा।