Top 5 Stories: सोने की मांग में 29% की गिरावट, फ्लाइट टिकट बुकिंग के नए नियम, रेलवे की 18 ट्रेनों का बदलेगा दर्जा समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए भारत में सोने की मांग 29% घटने की वजह, फ्लाइट टिकट बुकिंग में एक्स्ट्रा चार्ज रोकने के लिए सरकार के नए नियम, एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ाने और बड़े विमान खरीदने की तैयारी, रेलवे की 18 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का फैसला और दिल्ली में भाई दूज तक रैली-प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग के साथ ₹14,000 करोड़ के नुकसान का दावा।

1.Gold Demand: भारत में सोने की मांग 29% घटी, कीमतों में गिरावट के बाद भी खरीदारी से क्यों बच रहे लोग?
भारत में सोने की खरीदारी का ट्रेंड बदल रहा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तिमाही में सोने की मांग 29 फीसदी घट गई। ऊंची कीमतों के बीच लोगों ने सोना कम खरीदा, लेकिन खर्च ज्यादा किया।
2.अब टिकट बुक करते समय नहीं चलेगा एक्स्ट्रा चार्ज का खेल! सरकार ने बदले ये जरूरी नियम
फ्लाइट टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने नए नियम अधिसूचित किए हैं। अब एयरलाइंस को टिकट की कीमत और उससे जुड़े शुल्कों की जानकारी साफ-साफ देनी होगी। कैंसिलेशन और रिफंड को लेकर भी बदलाव होंगे। जानिए नए नियम कब लागू होंगे और यात्रियों को इनसे क्या फायदा मिलेगा।
एयर इंडिया विदेशों में अपनी पकड़ मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी में है। कंपनी के CEO ने नए विमानों की खरीद, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार और मुनाफे में लौटने की रणनीति बताई है। लेकिन एयरलाइन के सामने कई चुनौतियां हैं। जानिए क्या है पूरा प्लान।
4. रेलवे ने 18 ट्रेनों से हटाया सुपरफास्ट का दर्जा! 1 जनवरी से बदलेंगे नंबर, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रेलवे नए साल से कई ट्रेनों के संचालन में अहम बदलाव करने जा रहा है। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब और टिकट बुकिंग पर पड़ेगा। कुछ लोकप्रिय ट्रेनों के नंबर भी बदलने वाले हैं। आखिर किन रूटों पर होगा बदलाव और किस क्लास में कितनी राहत मिलेगी? जानिए पूरी डिटेल।
दिल्ली में त्योहारों के बीच रैलियों और विरोध प्रदर्शनों से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों के संगठन CTI ने हजारों करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करते हुए दिल्ली पुलिस से खास मांग की है। जानिए किन बाजारों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा और संगठन क्या चाहता है।

