
क्या Honda फिर बाज़ार में मचा पायेगी धमाल ! Honda CB300F Street Fighter हुआ लॉन्च
बाइक में 5 लेवल ब्राइटनेस के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर दिया गया है। ये स्पीड, ODO, टैकोमीटर, फ्यूल लेवल, ट्विन ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और बहुत कुछ इन्फॉरमेशन शो करती है। इसमें ऑल LED लाइटिंग और होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम मिलता है।

Two Wheeler में अपना दबदबा जारी रखने के लिए Honda ने फिर एक नयी बाइक को बाज़ार में उतार दिया है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपडेटेड Street Fighter Bike CB300F को लॉन्च किया है। इसका स्पोर्टी लुक 'इंटरनेशनल बिग बाइक' डिजाइन से लिया गया है। बाइक में सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। 300cc सेगमेंट में बाइक का मुकाबला अपाचे RTR310 से होने की संभवना बताई जा रही है। यह प्रो वैरिएंट और तीन कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। इसमें स्पोर्ट्स रेड, मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक कलर शामिल है। बाइक की कीमत 1.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है और कस्टमर्स नजदीकी होंडा बिगविंग डीलरशिप पर जाकर बाइक बुक कर सकते हैं।
Also Read: Apple का बाज़ार में नया धमाल, iPhone 15 सहित वॉच सीरीज 9 लॉन्च
नई होंडा CB300F में 293cc सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 24 bhp की पावर और 25.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन असिस्ट स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ये इंजन OBD-2 के अनुरूप है, यानी बाइक E-20 पेट्रोल में पर भी चल सकती है। कंफर्ट राइडिंग के लिए बाइक के फ्रंट में गोल्डन USD फोर्क्स और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल एबीएस के साथ 276 mm फ्रंट और 220 mm रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें होंडा का सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल भी मिलता है। बाइक में 5 लेवल ब्राइटनेस के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर दिया गया है। ये स्पीड, ODO, टैकोमीटर, फ्यूल लेवल, ट्विन ट्रिप मीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और बहुत कुछ इन्फॉरमेशन शो करती है। इसमें ऑल LED लाइटिंग और होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम मिलता है।

