scorecardresearch

Apple का बाज़ार में नया धमाल, iPhone 15 सहित वॉच सीरीज 9 लॉन्च

एप्पल के तीनों कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर (फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन) भारत सरकार की 41,000 करोड़ रुपए की प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम (PLI) का हिस्सा हैं। इस स्कीम के बाद ही भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आई है। 2020 में भारत सरकार ने PLI Scheme को लॉन्च किया था।

Advertisement
 iPhone 15 सहित लॉन्च
iPhone 15 सहित लॉन्च

टेक कंपनी Apple ने अपने वंडरलस्ट इवेंट में 79,990 रुपए की शुरुआती कीमत में iPhone 15 सीरीज लॉन्च की। कंपनी ने वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 भी पेश की है। एप्पल ने पहली बार चार्जिंग के लिए टाइप-C पोर्ट दिया है। पहले लाइटनिंग पोर्ट मिलता था। इस बार आईफोन-15 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। आईफोन-15 और 15 प्लस में A16 बायोनिक चिप दी गई है। वहीं आईफोन-15 प्रो और प्रो मैक्स में A17 प्रो चिप मिलेगी। प्रो मॉडल्स की बॉडी में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। नए आईफोन को 15 सितंबर शाम 5.30 बजे से प्री ऑर्डर किया जा सकता है। ये 22 सितंबर से मिलने लगेगा।

advertisement

Also Read: Zomato पर इस ब्रोकेरेज हाउस ने दिया बड़ा टारगेट

नई एप्पल वॉच अभी से ही प्री ऑर्डर के लिए अवेलेबल है। ये भी 22 सिंतबर से मिलेगी। एयरपॉड प्रो सेकेंड जनरेशन टाइप सी पोर्ट के साथ 22 सिंतबर से मिलेगा। एप्पल ने 2017 में आईफोन SE के साथ भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। इसके तीन इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) पार्टनर- फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन है। आईफोन SE के बाद भारत में आईफोन 11, आईफोन 12, आईफोन 13 और आईफोन 14 की मैन्युफैक्चरिंग भी की गई। फॉक्सकॉन का प्लांट चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में है। एप्पल के तीनों कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर (फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन) भारत सरकार की 41,000 करोड़ रुपए की प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम (PLI) का हिस्सा हैं। इस स्कीम के बाद ही भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आई है। 2020 में भारत सरकार ने PLI Scheme को लॉन्च किया था। इस स्कीम से बाहर के देशों की कंपनी को मौका मिलता है कि वो लोकल मैन्युफैक्चरिंग का फायदा उठा सकें, साथ ही उस पर इन्सेंटिव भी कमा सकें।

 कंपनी ने वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 भी पेश की है
कंपनी ने वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 भी पेश की है