scorecardresearch
Advertisement

Suzlon Share Price Target: इतने रुपये पर जा सकता है भाव, जानिए टारगेट प्राइस और अन्य डिटेल्स

एक दर्शक ने पूछा कि उन्होंने Suzlon के 3,500 शेयर ₹58 के भाव पर खरीदे हैं और वे अगले 6 महीने तक निवेश बनाए रख सकते हैं। इस पर PHD Capital के Founder & CEO प्रदीप हलदार ने अपनी राय देते हुए कहा कि Suzlon एक मजबूत और चर्चित शेयर है, जिसने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, शेयर में थोड़ी गिरावट आकर ₹53-54 तक का स्तर देखने को मिल सकता है, लेकिन फिलहाल इसमें बने रहने की सलाह है। प्रदीप हलदार के अनुसार, निवेशकों को ₹46 का स्टॉप लॉस रखना चाहिए। वहीं, निकट अवधि में ₹64 का लक्ष्य और उसके बाद ₹69-70 तक का स्तर देखने को मिल सकता है। फिलहाल मौजूदा निवेशकों को शेयर होल्ड करने की सलाह है, लेकिन नए निवेशकों को इस स्तर पर ताज़ा खरीदारी से बचने की राय दी गई है। Suzlon के आगे के संभावित रुझान पर जानिए पूरी एक्सपर्ट राय।