इस स्मॉल कैप कंपनी का बड़ा दांव! कॉटन यार्न कंपनी को खरीदने के लिए उठाया ये कदम - सोमवार को रडार पर रहेगा शेयर
इस स्मॉल कैप कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद निवेशकों को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी। बता दें की बीते 21 अगस्त को कंपनी का शेयर एनएसई पर 5.07% या 0.37 रुपये चढ़कर 7.67 रुपये पर बंद हुआ था।

Stock in Focus: सोमवार 24 अगस्त को 293.89 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी, अक्षिता कॉटन लिमिटेड (Axita Cotton Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर रहेगा।
दरअसल इस स्मॉल कैप कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद निवेशकों को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी। बता दें की बीते 21 अगस्त को कंपनी का शेयर एनएसई पर 5.07% या 0.37 रुपये चढ़कर 7.67 रुपये पर बंद हुआ था और बीएसई पर शेयर 4.92% या 0.36 रुपये चढ़कर 7.68 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी ने दी ये जानकारी
शुक्रवार को कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने Varidhi Cotspin Private Limited की Corporate Insolvency Resolution Process (CIRP) में हिस्सा लेने के लिए Expression of Interest (EOI) जमा किया है। कंपनी IBC यानी Insolvency and Bankruptcy Code की प्रक्रिया के तहत Varidhi Cotspin का अधिग्रहण करना चाहती है।
Varidhi Cotspin गुजरात के अहमदाबाद के धोलका में स्थित कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी है। इसका मैन्युफैक्चरिंग यूनिट साल 2017 में स्थापित किया गया था।
Varidhi Cotspin के पास 29,184 स्पिंडल वाली स्पिनिंग फैसिलिटी है। इसकी स्पिनिंग यूनिट की क्षमता करीब 4,442 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) है। कंपनी 100% कॉटन से Ring Spun, Compact, Combed और Carded Yarn बनाती है, जिसका इस्तेमाल होजरी और वीविंग इंडस्ट्री में किया जाता है।
Axita Cotton का कहना है कि Varidhi Cotspin का संभावित अधिग्रहण उसके मौजूदा कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे कंपनी को कॉटन वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और कारोबार का विस्तार करने में मदद मिल सकती है। Axita Cotton पहले से ही कॉटन मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के कारोबार में है और गुणवत्ता, समय पर डिलीवरी, ग्राहक संतुष्टि, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस करती है।
कंपनी के मुताबिक, कॉटन इंडस्ट्री में उसकी मौजूदा मजबूत स्थिति उसे टेक्सटाइल वैल्यू चेन के दूसरे हिस्सों में विस्तार करने का आधार देती है। Varidhi Cotspin की CIRP में भागीदारी Axita Cotton के लिए कॉटन और यार्न मैन्युफैक्चरिंग में संभावित तालमेल (synergies) बनाने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का एक रणनीतिक अवसर हो सकती है।

