scorecardresearch

बाजार से उलट इस आईटी स्टॉक की चाल! मार्केट खुलते ही 8% की रैली - 2 दिन में 40% से ज्यादा उछला है भाव

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयर बुधवार को कमजोर बाजार के बावजूद बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। कंपनी ने बताया कि AstraBridge Inc. ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 1 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल चुकता इक्विटी पूंजी का 1.08% है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Advertisement

IT Stock: बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। इस बीच 1,988.14 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) ने मार्केट से उलट चाल दिखाई है। इस शेयर में आज एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। 

advertisement

कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि AstraBridge Inc. ने Blue Cloud Softech Solutions Limited में प्रेफरेंशियल आधार पर जारी किए गए नए इक्विटी शेयरों के जरिए 1 करोड़ (1,00,00,000) शेयर खरीदे हैं। यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी (Paid-up Equity Share Capital) का 1.08% है।

Blue Cloud Softech Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:17 बजे तक बीएसई पर 7.48% या 1.94 रुपये की तेजी के साथ 27.89 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस शेयर में पिछले कारोबारी दिन से 20-20% की तेजी देखने को मिली है। 

क्यों है यह तेजी?

कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में संभावित कारोबारी अवसरों को लेकर SpaceX International Ltd. के साथ शुरुआती स्तर पर चर्चा कर रही है।

फिलहाल दोनों कंपनियों के बीच केवल जानकारी शेयर करने और संभावित सहयोग के क्षेत्रों का आकलन करने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। कंपनी का मानना है कि AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग भविष्य में बड़े अवसर पैदा कर सकती है।

हालांकि BCSSL ने स्पष्ट किया है कि यह चर्चा पूरी तरह शुरुआती और नॉन-बाइंडिंग है, यानी इससे किसी संयुक्त उद्यम (JV), निवेश, साझेदारी या किसी अंतिम समझौते की गारंटी नहीं बनती।

Blue Cloud के बारे में

Blue Cloud Softech Solutions Limited एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो डिजिटल और क्लाउड आधारित सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों में नए कारोबारी अवसरों की तलाश कर रही है। कंपनी का फोकस आधुनिक तकनीक के जरिए ग्राहकों को बेहतर समाधान और सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।