scorecardresearch

KKR थीम में आया Vida VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर, 142km रेंज के साथ लिमिटेड एडिशन लॉन्च - चेक करें प्राइस

कंपनी ने 'नाइट्स अनप्लग्ड 3.0' इवेंट के दौरान अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन' लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर पूरी तरह से केकेआर टीम की पहचान और उनके रंगों से प्रेरित है, जो क्रिकेट प्रेमियों और खास तौर पर केकेआर के प्रशंसकों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनकर उभरा है।

Advertisement
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition: हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड 'विडा' (Vida) ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ अपनी साझेदारी का जश्न मनाते हुए एक खास तोहफा पेश किया है।

कंपनी ने 'नाइट्स अनप्लग्ड 3.0' इवेंट के दौरान अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन' लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर पूरी तरह से केकेआर टीम की पहचान और उनके रंगों से प्रेरित है, जो क्रिकेट प्रेमियों और खास तौर पर केकेआर के प्रशंसकों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनकर उभरा है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कितनी है प्राइस?

अगर आप नई Vida VX2 Plus KKR Limited Edition की अभी तक आधिकारिक प्राइस सामने नहीं आई है लेकिन Vida VX2 Plus की कीमत 94,800 रुपये से शुरू होती है। इसमें बैटरी का मालिकाना हक लेने के बजाय आप उसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, जिससे स्कूटर की प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत गिरकर सीधे 70,000 रुपये हो जाती है।

केकेआर की जीत का दिखेगा दम

इस लिमिटेड एडिशन स्कूटर का डिजाइन बेहद खास है। इसमें टीम के सिग्नेचर 'नाइट पर्पल' और 'गोल्ड' कलर स्कीम का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर की बॉडी पर गोल्डन ग्रेडिएंट के साथ बारीक डॉट्स वाली डिजाइन दी गई है, जो नीचे जाकर पर्ल ब्लैक बेस में मिल जाती है। इस डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत इस पर बने तीन 'एक्सेंट मार्क्स' हैं, जो कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा जीती गई तीन चैंपियनशिप जीत का प्रतीक हैं।

लुक्स और फीचर्स में क्या है नया?

विडा का यह नया स्कूटर देखने में काफी मॉडर्न और युवाओं को पसंद आने वाला है। इसमें शानदार एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं, जिनमें इंडिकेटर पहले से ही फिट हैं। इसके अलावा, स्कूटर के आगे और पीछे खास तरह की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं, जो इसे सड़क पर एक स्पोर्टी लुक देती हैं। कंपनी इस स्कूटर के साथ केकेआर थीम वाला एक स्पेशल हेलमेट भी दे रही है, जो स्कूटर के रंगों से पूरी तरह मेल खाता है।

रेंज और परफॉर्मेंस

अगर बात करें इसकी ताकत की, तो तकनीकी तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह स्कूटर अपने पुराने भरोसेमंद अवतार में ही रहेगा। इसमें 3.4kWh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 142 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यह स्कूटर देश के चुनिंदा विडा डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

खिलाड़ियों के लिए खास इनाम

लॉन्च के साथ ही विडा ने 'विडा इलेक्ट्रिफाइंग प्लेयर ऑफ द मैच' नाम की एक नई पहल भी शुरू की है। केकेआर की हर जीत के बाद, टीम मैनेजमेंट द्वारा चुने गए मैच के सबसे शानदार खिलाड़ी को एक कस्टमाइज्ड VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन स्कूटर इनाम में दिया जाएगा। इस खास स्कूटर पर उस खिलाड़ी का नाम और उसकी जर्सी का नंबर भी लिखा होगा। यह कदम न केवल ब्रांड की विजिबिलिटी बढ़ाएगा, बल्कि क्रिकेट के इस सीजन में प्रशंसकों के उत्साह को भी दोगुना कर देगा।

advertisement