scorecardresearch

Tata Sierra से लेकर VinFast VF7 तक, 2025 में भारतीय सड़कों पर छाएंगी ये नई कारें

इलेक्ट्रिक SUVs से लेकर फेसलिफ्ट कॉम्पैक्ट मॉडल्स तक, इस साल ग्राहकों के लिए ऑप्शन की भरमार होगी। सबसे ज्यादा चर्चा में हैं Tata Sierra, Maruti Suzuki e Vitara, Maruti Suzuki Escudo, Renault Kiger facelift, VinFast VF6-VF7 और नेक्स्ट जनरेशन की Hyundai Venue है।

Advertisement
Upcoming Cars in 2025

Upcoming Cars in 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार 2025 में कई नए लॉन्च के लिए तैयार है। इलेक्ट्रिक SUVs से लेकर फेसलिफ्ट कॉम्पैक्ट मॉडल्स तक, इस साल ग्राहकों के लिए ऑप्शन की भरमार होगी। सबसे ज्यादा चर्चा में हैं Tata Sierra, Maruti Suzuki e Vitara, Maruti Suzuki Escudo, Renault Kiger facelift, VinFast VF6-VF7 और नेक्स्ट जनरेशन की Hyundai Venue है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Tata Sierra

टाटा मोटर्स अपनी मशहूर Sierra SUV को एक नए और एडवांस रूप में पेश करने जा रही है। यह गाड़ी इलेक्ट्रिक (EV) और पेट्रोल/डीजल (ICE) दोनों तरह के वर्जन में आएगी। इलेक्ट्रिक वर्जन सबसे पहले दिवाली 2025 के करीब लॉन्च होगा। इसमें बॉक्सी शेप (डब्बे जैसा डिजाइन), मजबूत और ठोस दिखने वाली स्टाइलिंग, और तीन स्क्रीन वाला नया डैशबोर्ड जैसे खास फीचर्स होंगे। नई Sierra Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी लोकप्रिय SUVs को टक्कर देगी।

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, e Vitara, 2025 में लॉन्च होगी। e-HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनी यह कार 49kWh और 61kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी और टॉप वेरिएंट 174bhp पावर और 500km रेंज देगा। इसमें Level 2 ADAS, 10-इंच टचस्क्रीन और 360° कैमरा जैसे फीचर्स होंगे। यह MG Windsor, Creta EV और Tata Curvv EV को टक्कर देगी।

Maruti Suzuki Escudo 

3 सितंबर 2025 को लॉन्च होने जा रही Escudo, Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन की जाएगी। Arena डीलरशिप्स के जरिए बिकने वाली यह 5-सीटर मिडसाइज SUV पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आएगी। इसका मुकाबला Creta, Seltos, Taigun, Kushaq और Honda Elevate से होगा।

Renault Kiger Facelift

24 अगस्त 2025 को आ रही नई Kiger में नए फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, LED हेडलैम्प्स और अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इंटीरियर को भी अपग्रेड किया जाएगा। यह Nexon, Venue, Sonet और Fronx को टक्कर देगी।

VinFast VF6 और VF7

वियतनाम की VinFast भारत में एंट्री कर रही है। VF6 दो पावरट्रेन विकल्पों (174bhp/201bhp) और 399km तक की रेंज के साथ आएगी। VF7 Eco वर्जन 201bhp और 450km रेंज देगा, जबकि Plus वेरिएंट 348bhp AWD और सिर्फ 5.8 सेकंड में 0-100kmph स्पीड ऑफर करेगा।

Next-gen Hyundai Venue

24 अगस्त को लॉन्च होने वाली Venue का पहला फुल मॉडल अपडेट होगा। नई डिजाइन, चौड़ी LED लाइट बार, बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी खूबियां देखने को मिलेंगी। टॉप वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती हैं।