scorecardresearch

Xiaomi की नई SUV: सोफा जैसी सीटें, बड़ी स्क्रीन और कॉफी टेबल, देखकर रह जाएंगे हैरान

Xiaomi की नई SkyNomad N90 किसी आम SUV जैसी नहीं है। इसमें सोफे जैसी रिक्लाइनिंग सीट्स बड़ी एंटरटेनमेंट स्क्रीन कॉफी टेबल और घूमने वाली फ्रंट सीट्स मिलेंगी। 5 मीटर से लंबी इस इलेक्ट्रिक SUV में ऐसा क्या खास है जिसने लॉन्च से पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया है जानिए।

Advertisement
Xiaomi SkyNomad N90
(Photo: Xiaomi China)

In Short

  • Xiaomi SkyNomad N90 में रिक्लाइनिंग कैप्टन सीट्स एंटरटेनमेंट स्क्रीन और कॉफी टेबल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • इस बड़ी थ्री रो SUV की फ्रंट सीट्स को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकेगा।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 76kWh बैटरी और 370 किलोमीटर की क्लेम्ड इलेक्ट्रिक रेंज मिल सकती है।

Xiaomi SkyNomad N90: स्मार्टफोन टीवी और इलेक्ट्रिक अप्लायंस बनाने वाली Xiaomi ने अपनी नई SUV SkyNomad N90 से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी के इलेक्ट्रिक कार सब-ब्रांड SkyNomad के तहत आने वाली पहली गाड़ी होगी। नई SUV को ड्राइविंग के साथ यात्रियों के आराम और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

advertisement

Xiaomi इससे पहले SU7 सेडान और YU7 SUV पेश कर चुकी है। ये दोनों गाड़ियां ड्राइवर को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। वहीं SkyNomad N90 में प्रैक्टिकल फीचर्स और आराम पर ज्यादा फोकस किया गया है।

5 मीटर से भी लंबी होगी SUV

SkyNomad N90 तीन कतार वाली बड़ी SUV है। इसका डिजाइन बॉक्सी और मजबूत रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार की लंबाई 5285 एमएम चौड़ाई 1998 एमएम और ऊंचाई 1825 एमएम हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Hero बढ़ाएगा प्रीमियम बाइक्स की रेंज, दमदार इंजन के साथ आएंगे नए मॉडल

इस SUV का वीलबेस 3080 एमएम और वजन करीब 2.8 टन बताया गया है। इसमें LED हेडलैम्प्स वॉल्वो जैसे T शेप्ड DRLs और आगे SkyNomad का वर्डमार्क मिलेगा।

LiDAR सेंसर और 21 इंच के वील्स

नई SUV में LiDAR सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा 21 इंच के अलॉय वील्स बॉडी क्लैडिंग फ्लैप टाइप डोर हैंडल और बड़ा ग्लास एरिया मिलेगा। Xiaomi ने अभी कार के सभी हिस्सों और फीचर्स को पूरी तरह नहीं दिखाया है।

केबिन में फ्रीस्टैंडिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी जाएगी। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन और डुअल पैनल सनरूफ भी मिलेगा।

सोफे जैसी सीटें और कॉफी टेबल

SkyNomad N90 कई सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में आएगी। इसके 7 सीटर मॉडल की दूसरी कतार में रिक्लाइनिंग कैप्टन सीट्स और ओटोमैन मिलेंगे। तीसरी कतार में तीन यात्रियों के बैठने की जगह होगी।

(Credit : Xiaomi)

कार की आगे वाली सीटों को 180 डिग्री घुमाकर पीछे की सीटों की तरफ किया जा सकता है। इसके 5 सीटर वर्जन में पहली और दूसरी कतार के बीच कॉफी टेबल रखने की सुविधा भी मिलेगी।

इंजन जनरेटर की तरह करेगा काम

यह SkyNomad की पहली रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक SUV होगी। कंपनी ने इसकी पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती हैं। पेट्रोल इंजन जनरेटर की तरह काम करेगा।

advertisement

SUV से 421 एचपी की पावर और 190 किलोमीटर प्रति लीटर की टॉप स्पीड मिलने का दावा किया गया है। इसमें 76kWh की बैटरी मिल सकती है जो 370 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज देगी। वहीं पेट्रोल इंजन की फ्यूल एफिशिएंसी 15.9 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है।