scorecardresearch

Hero बढ़ाएगा प्रीमियम बाइक्स की रेंज, दमदार इंजन के साथ आएंगे नए मॉडल

हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में 150cc से 350cc तक कई नई प्रीमियम बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी बढ़ती मांग को देखते हुए इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इसके साथ ही प्रीमियम शोरूम बढ़ाने और विदेशों में कारोबार मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • हीरो मोटोकॉर्प वित्त वर्ष 2027 में 150cc से 350cc सेगमेंट में कई नई प्रीमियम बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
  • पिछले वित्त वर्ष में भारत का प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार 18% बढ़ा, जबकि GST बदलाव के बाद 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स की मांग तेज हुई है।

Hero New Bikes India: हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में अपने बाइक पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी का ध्यान रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली कम्यूटर बाइक्स के बजाय प्रीमियम मोटरसाइकिलों पर है। हीरो आने वाले समय में 150cc से 350cc इंजन वाली कई नई बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है।

advertisement

कंपनी तेजी से बढ़ रहे प्रीमियम बाइक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इसके साथ ही ग्राहकों की मांग को देखते हुए विदेशों में भी कारोबार बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

प्रीमियम बाइक की मांग में 18% की बढ़ोतरी

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी हाल में जारी सालाना रिपोर्ट में बताया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में 18% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के मुताबिक, ज्यादा ग्राहक अब बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Nissan Tekton लॉन्च, ₹10.49 लाख में दमदार डिजाइन और लग्जरी फीचर्स

यह बदलाव कोरोना महामारी के समय शुरू हुआ था और अब भी जारी है। लोगों की आय में बढ़ोतरी और बाजार में ज्यादा फीचर्स वाले नए मॉडल आने से प्रीमियम बाइक्स की मांग बढ़ रही है।

350cc से कम वाली बाइक्स पर कंपनी का फोकस

हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि पिछले साल सितंबर में GST दरों में हुए बदलाव के बाद 350cc से कम इंजन वाली मोटरसाइकिलों का बाजार तेजी से बढ़ा है। टैक्स में बदलाव के बाद पहली बार प्रीमियम बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बजट कम हुआ, जिससे बिक्री को बढ़ावा मिला।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ₹10 लाख से कम में खरीदना चाहते हैं अच्छी CNG कार? Tata, Hyundai से Toyota तक - ये मॉडल्स हो सकते हैं बेस्ट

वहीं, 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स की बढ़ोतरी धीमी हुई है। कंपनी के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह इन मोटरसाइकिलों पर लगने वाला ज्यादा टैक्स है।

Hero और Harley-Davidson लाएंगे नई बाइक

बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले-डेविडसन वित्त वर्ष 2027 में नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करेंगे। इन बाइक्स को खास तौर पर 150cc से 350cc सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

हीरो के प्रीमियम बाइक पोर्टफोलियो में अभी एक्सट्रीम 250R, एक्सपल्स 210 और करिज्मा XMR जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। वहीं, Harley-Davidson X440 भी इस साल अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

प्रीमियम बाइक्स के लिए खुल रहे अलग शोरूम

हीरो मोटोकॉर्प अपनी महंगी और प्रीमियम मोटरसाइकिलों के लिए अलग शोरूम खोलने पर भी निवेश कर रही है। कंपनी ने इस साल 50 नए Hero Premia Auto शोरूम खोले हैं। इसके बाद 115 शहरों में कंपनी के प्रीमियम शोरूम की कुल संख्या बढ़कर 130 हो गई है।

advertisement

350cc बाइक बाजार में रॉयल एनफील्ड सबसे मजबूत कंपनी है। ऐसे में इस सेगमेंट में आगे बढ़ने के लिए हीरो को ऐसे मॉडल लाने होंगे, जो रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को चुनौती दे सकें। हीरो की एक्सपल्स ऑफ-रोडिंग बाइक के रूप में पहले से लोकप्रिय है और छोटे इंजन के बावजूद इसकी तुलना रॉयल एनफील्ड हिमालयन से की जाती है।