scorecardresearch

Royal Enfield भी EV के रेंस हुई शामिल !

बाइक प्रोटोटाइप फेज तक डेवलप हो गई है। इसकी 1.5 लाख यूनिट रॉयल एनफील्ड के मौजूदा सेटअप में ही मैन्युफैक्चर होगी। EV के डेवलपमेंट के लिए रॉयल एनफील्ड ने स्पेनिश इलेक्ट्रिक बाइक मैन्युफैक्चरर 'स्टार्क फ्यूचर' के साथ को-लैबोरेट किया है।

Advertisement
Royal Enfield भी EV के रेंस हुई शामिल
Royal Enfield भी EV के रेंस हुई शामिल

EV की दुनिया में अपना दबदबा बनाने के लिए लगातार कई दिग्ज्ज कंपनी बाजार मे कूद चुकी हैं। Royal Enfield के सीईओ Siddharth Lal ने कहा है कि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक 2025 में लॉन्च करेगी। FY-2024 के पहले क्वार्टर के रिजल्ट अनाउंस करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ लाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- कंपनी नई बाइक के लॉन्च के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बाइक प्रोटोटाइप फेज तक डेवलप हो गई है।

advertisement

Also Read: Amazon Great Freedom Festival Sale: Apple iPhone 14 पर 14,000 रुपये की छूट

इसकी 1.5 लाख यूनिट रॉयल एनफील्ड के मौजूदा सेटअप में ही मैन्युफैक्चर होगी। EV के डेवलपमेंट के लिए रॉयल एनफील्ड ने स्पेनिश इलेक्ट्रिक बाइक मैन्युफैक्चरर 'स्टार्क फ्यूचर' के साथ को-लैबोरेट किया है। सीईओ ने बताया कि मार्केट ट्रेंड को देख कर कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे। हम EV के नाम पर कुछ भी आधी-अधूरी चीजें परोसना नहीं चाहते हैं। हमारा कॉम्पिटिशन मार्केट की दूसरी EV बाइकों से नहीं है। हमारा ध्यान इसे बेहतर से बेहतर बनाने पर है, इसलिए हमने 2 साल का समय लिया है। इस बीच रॉयल एनफील्ड न्यू जेनरेशन बुलेट 350 को भारत में 30 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है।

बाइक प्रोटोटाइप फेज तक डेवलप हो गई है
बाइक प्रोटोटाइप फेज तक डेवलप हो गई है