scorecardresearch

Nissan Gravite भारत में लॉन्च! ₹5.65 लाख में मिलेगी 7-सीटर MPV, Renault Triber को देगी कड़ी टक्कर

Nissan Gravite, कंपनी की दूसरी मुख्य कार है। इस कार की मैन्युफैक्चरिंग चेन्नई में स्थित रेनो-निसान एलायंस प्लांट में हुई है। साथ ही कार की मैन्युफैक्चरिंग भारतीय परिवारों की जरूरतें जैसे प्रैक्टिकलिटी और कम बजट को ध्यान में रखकर की गई है।

Advertisement

Nissan Gravite: निसान मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार ग्रावाइट (Gravite) लॉन्च कर दी है। यह 7 सीटर कॉम्पैक्ट एमपीवी कार है, जिसकी कीमत एक्स शोरूम 5.65 लाख रुपये से शुरू होती है। इस प्राइस में यह कार रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) से मुकाबला करेगी।

निसान मैग्नाइट के बाद Nissan Gravite, कंपनी की दूसरी मुख्य कार है। इस कार की मैन्युफैक्चरिंग चेन्नई में स्थित रेनो-निसान एलायंस प्लांट में हुई है। साथ ही कार की मैन्युफैक्चरिंग भारतीय परिवारों की जरूरतें जैसे प्रैक्टिकलिटी और कम बजट को ध्यान में रखकर की गई है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

डिजाइन 

इसका डिजाइन कुछ हद तक ट्राइबर जैसा है, लेकिन इस कार में निसान का अपना अलग टच है। कार में लगी बोल्ड पियानो ब्लैक 2D ग्रिल, बड़े व्हील आर्चेस और इसकी मस्कुलर बॉडी इसे अपनी अलग पहचान देते हैं।

कार के फ्रंट और साइड में निसान के C शेप डिजाइन एलिमेंट्स हैं। साथ ही कार में लगे LED हेडलैम्प्स DRLs के साथ जुड़े हैं। निसान ने अपनी इस कार में नया हुड ब्रांडिंग और रियर डोर बैजिंग भी दी है।

इसके साथ ही आप इस कार को कई कलर ऑप्शन्स जैसे फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, स्टॉर्म व्हाइट और मेटैलिक ग्रे में खरीद सकेंगे।

इंटीरियर

इस कार में निसान ने स्पेस और उसके प्रैक्टिकल इस्तेमाल पर ध्यान दिया है। कार में एक ड्यूल टोन केबिन थीम दी गई है। साथ ही डैशबोर्ड को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे इसका इस्तेमाल करना आसान हो गया है।

इस कार में 2 से लेकर 7 लोगों के बैठने के लिए अलग-अलग कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कार की तीसरी रो हटाई जा सकती है और कार के स्पेस को बढ़ाया जा सकता है। अलग-अलग सीट कॉन्फिगरेशन पर अलग-अलग बूट कैपेसिटी मिलेगी:

  • 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में 84 लीटर
  • 6 सीटर कॉन्फिगरेशन में 320 लीटर
  • 5 सीटर कॉन्फिगरेशन में 625 लीटर

साथ ही ग्राहक दूसरी रो की सीट्स को पीछे रिक्लाइन भी कर सकते हैं, जिससे कंधों और सिर को आराम मिल सके। कार में आर्म सपोर्ट और नेक सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे ड्राइवर को लंबी ड्राइव में आराम मिलता है।

इसके साथ ही कार में AC और तीनों रो के लिए वेंट्स दिए गए हैं, साथ ही दो सेकंड रो कंट्रोल्स हैं, जिससे कार का तापमान कंट्रोल किया जा सकता है। जिससे ड्राइविंग अनुभव और ज्यादा आरामदायक बनता है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

कार के सेंटर डैशबोर्ड में 8 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो Apple CarPlay और Android Auto की वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आती है। इसके साथ ही 7 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मौजूद है।

कार में वायरलेस चार्जिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, स्मार्ट की के साथ पुश बटन स्टार्ट, वॉक अवे लॉक और अप्रोच अनलॉक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

advertisement

30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

ग्रावाइट में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। निसान के अनुसार इस कार में 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कार में सिक्स एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम और सीटबेल्ट रिमाइंडर्स जैसे कई फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

दमदार इंजन और ट्रांसमिशन

कार में 1 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6250 RPM पर 72 PS पावर और 3400–3600 RPM पर 96 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT शामिल हैं।

मैनुअल वर्जन की फ्यूल एफिशिएंसी 19.3 kmpl और AMT की 19.6 kmpl बताई गई है। हालांकि कार में टर्बो पेट्रोल ऑप्शन नहीं दिया गया है, क्योंकि इसे ज्यादा प्रैक्टिकल और परिवारों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

लिमिटेड लॉन्च एडिशन

निसान फिलहाल सीमित समय के लिए लिमिटेड पीरियड लॉन्च एडिशन भी दे रही है, जिसमें प्रीमियम JBL स्पीकर्स, ड्यूल डैश कैम, एयर प्यूरीफायर, गर्दन के लिए कुशन, C शेप एरो एक्सेंट्स, मूड लाइटिंग और व्हील आर्च एरो इंसर्ट्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे।

advertisement

वेरिएंट्स और उनकी कीमत

  • VISIA M - 5.65 लाख रुपये
  • ACENTA - 6.59 लाख रुपये
  • N CONNECTA - 7.20 लाख रुपये
  • TEKNA - 7.80 लाख रुपये
  • TEKNA AMT - 8.49 लाख रुपये

कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्रावाइट के साथ निसान, मैग्नाइट के अलावा भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही नई SUV टेकटन (Tekton) लॉन्च करेगी, जो C सेगमेंट SUV होगी।

यह कार 2026 के बीच में लॉन्च हो सकती है। इसके बाद कंपनी 2027 की शुरुआत में 7 सीटर C SUV लाने की योजना बना रही है, जो भारत में कंपनी की एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी को मजबूत करेगी।