scorecardresearch

बाजार में बंपर रैली के बीच चमका ये सिगरेट स्टॉक! 80 लाख से अधिक शेयरों में हुआ ट्रेड - शेयर प्राइस ₹50 से कम

6,553.85 करोड़ रुपये के मार्केट वाली इस कंपनी का शेयर आज 5 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि खबर लिखे जानें तक स्टॉक दोपहर 12:25 बजे तक 4.11% या 1.62 रुपये चढ़कर 41.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

Penny Stock: बुधवार को शेयर बाजार में बंपर रैली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 3.5% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। इस बीच सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बानाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

6,553.85 करोड़ रुपये के मार्केट वाली इस कंपनी का शेयर आज 5 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि खबर लिखे जानें तक स्टॉक दोपहर 12:25 बजे तक 4.11% या 1.62 रुपये चढ़कर 41.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

स्टॉक में आज यह तेजी हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण आई है। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक दोपहर 12:03 बजे तक कंपनी के 80,29,280 (80.29 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

5 साल में 3000% से ज्यादा रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में यानी पिछले 5 साल में 3809 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में स्टॉक सिर्फ 12 प्रतिशत चढ़ा है।

महीने में देखें तो पिछले 1 महीने में स्टॉक 21 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 56 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 72 प्रतिशत से अधिक टूटा है।

Elitecon International Q3FY26 Results

दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस 502.72 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के 48.40 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 939% ज्यादा है। वहीं कुल आय (Total Income) भी बढ़कर 503.12 करोड़ रुपये हो गई, जो सालाना आधार पर लगभग 927% की बढ़त दर्शाती है।

हालांकि, नेट प्रॉफिट में सीमित बढ़त देखने को मिली और यह 9.53 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 6.62 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 44% ज्यादा है। दूसरी ओर बेसिक ईपीएस (EPS) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 5.47 रुपये से घटकर 0.06 रुपये रह गया, यानी करीब 98.9% की कमी आई।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1206.84 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 177.09 करोड़ रुपये था। वहीं इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 50.12 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 19.99 करोड़ रुपये था। इससे पता चलता है कि सालाना आधार पर कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।