Kia Syros अब चलेगी 100% Ethanol पर, पेट्रोल की चिंता खत्म? कंपनी ने दिखाया नया Flex Fuel मॉडल
Kia ने भारत में Syros Flex Fuel कॉन्सेप्ट पेश कर ऑटो सेक्टर में नई चर्चा शुरू कर दी है। यह SUV पेट्रोल के साथ 100% तक Ethanol पर चल सकती है। कंपनी ने इसमें इंजन और फ्यूल सिस्टम में बदलाव किए हैं। हालांकि लॉन्च को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह मॉडल भविष्य के वैकल्पिक ईंधन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

In Short
- Kia Syros Flex Fuel पेट्रोल और 100% तक Ethanol पर चलने में सक्षम होगी
- 1.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा
- Kia का पहला Flex Fuel पैसेंजर व्हीकल कॉन्सेप्ट भारत में पेश किया गया
भारत में गाड़ियों के लिए वैकल्पिक ईंधन की तलाश तेज हो रही है और इसी दिशा में Kia ने अपनी नई पहल दिखाई है। कंपनी ने भारत में Syros Flex Fuel Vehicle (FFV) कॉन्सेप्ट पेश किया है। यह Kia की पहली Flex Fuel पैसेंजर कार है, जो पेट्रोल के अलावा 100% तक Ethanol या दोनों के मिश्रण से चल सकती है।
हालांकि Kia ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस मॉडल का प्रोडक्शन वर्जन कब लॉन्च होगा। लेकिन कंपनी का यह कदम भारत में बदलते ऑटो सेक्टर और वैकल्पिक ईंधन की बढ़ती मांग को दिखाता है।
पेट्रोल के साथ Ethanol का विकल्प
Kia Syros Flex Fuel में 1.0-लीटर तीन सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी ने इसके Flex Fuel वर्जन की पावर और टॉर्क की जानकारी अभी साझा नहीं की है।
इस इंजन को अलग-अलग Ethanol मिश्रण के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके लिए इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU), ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट (TCU) और फ्यूल सिस्टम में बदलाव किए गए हैं।
यानी यह SUV सामान्य पेट्रोल, पूरी तरह Ethanol और पेट्रोल-Ethanol मिश्रण—तीनों पर चलने में सक्षम होगी।
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी
Syros Flex Fuel में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह रेगुलर Syros टर्बो पेट्रोल मॉडल में मिलने वाले 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से अलग है।
डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं
Flex Fuel मॉडल दिखने में सामान्य Syros जैसा ही है। इसमें SUV का बॉक्सी डिजाइन, LED लाइटिंग, रूफ रेल और 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं।
पीछे की तरफ L-शेप LED टेललैंप दिए गए हैं। केबिन में भी स्टैंडर्ड Syros जैसा ही लेआउट मिलता है, जिसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले और वायरलेस चार्जर शामिल हैं।
Kia का Alternative Fuel पर फोकस
Kia भारत में भविष्य के लिए कई तरह के पावरट्रेन विकल्पों पर काम कर रही है। कंपनी Carens और Carens Clavis के फैक्ट्री फिटेड CNG वर्जन भी पेश करने की योजना बना चुकी है और Hybrid टेक्नोलॉजी को भी भारतीय बाजार के लिए देख रही है।
Flex Fuel पैसेंजर कार दिखाने वाली Kia भारत की दूसरी बड़ी कार कंपनी बन गई है। इससे पहले Maruti Suzuki ने Wagon R Flex Fuel मॉडल पेश किया था।
फिलहाल Kia ने Syros Flex Fuel के लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और माइलेज की जानकारी नहीं दी है। लेकिन अगर इसका प्रोडक्शन मॉडल बाजार में आता है तो यह पेट्रोल के विकल्प के तौर पर एक नया रास्ता खोल सकता है।

