
Kia Syros EV भारत में लॉन्च! ₹13.49 लाख से प्राइस शुरू; सिंगल चार्ज में 526 KM तक रेंज
इसके 42 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि 51.4 kWh Extended Range वेरिएंट 16.99 लाख रुपये से शुरू होता है। इसकी बिक्री देशभर में Kia डीलरशिप पर 30 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

In Short
- Kia Syros EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 लाख, बिक्री 30 जुलाई 2026 से शुरू
- 51.4 kWh बैटरी के साथ सिंगल चार्ज में मिलेगी 526 KM तक की ARAI सर्टिफाइड रेंज
- BaaS प्लान में ₹7.99 लाख से ओनरशिप का विकल्प, बैटरी पर 15 साल की अनलिमिटेड KM वारंटी
Kia Syros EV: किआ इंडिया ने अपनी दूसरी मेड-इन-इंडिया मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार Syros EV लॉन्च कर दी है। इसके 42 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि 51.4 kWh Extended Range वेरिएंट 16.99 लाख रुपये से शुरू होता है। इसकी बिक्री देशभर में Kia डीलरशिप पर 30 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
बैटरी ऑप्शन
Syros EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ मिलेगी। 51.4 kWh बैटरी पैक ARAI सर्टिफाइड 526 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि 42 kWh वर्जन की रेंज 443 किलोमीटर है।
कंपनी के मुताबिक, 100 kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में 39 मिनट लगते हैं। कार 171 PS तक पावर देती है और बड़ा बैटरी वेरिएंट 8.1 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है।
प्राइस

7.99 लाख रुपये से भी शुरू हो सकता है ओनरशिप प्लान
Kia ने Syros EV के साथ Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन भी पेश किया है। इसमें बैटरी और कार की बाकी कीमत के लिए अलग-अलग फाइनेंस की सुविधा मिलेगी। इस मॉडल में ओनरशिप 7.99 लाख रुपये से शुरू होगी और बैटरी के लिए 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर की EMI देनी होगी।
कंपनी 15 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा शुरुआती Assured Buyback प्रोग्राम में तीन साल बाद 80% तक रीसेल वैल्यू का विकल्प मिलेगा।
Kia India के MD और CEO ग्वांगगु ली ने कहा कि कंपनी Syros EV के जरिए कीमत, लंबी रेंज, बैटरी वारंटी और बायबैक जैसे विकल्पों के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा सुलभ बनाना चाहती है।
फीचर्स और चार्जिंग नेटवर्क पर भी फोकस
Syros EV में 30-इंच Trinity Panoramic Display Panel, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Harman Kardon 8-स्पीकर सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के लिए छह एयरबैग के साथ 25 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 16 फंक्शन वाला Level 2 ADAS दिया गया है। Kia का K-Charge नेटवर्क 23 चार्ज पॉइंट ऑपरेटर्स के 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।

