1, 3 या 5 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? लक्ष्य और समय के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए सही म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड स्कीम की बात करते समय अक्सर कहा जाता है कि कौन-सी स्कीम आपके लिए सही है, यह आपके टाइम होराइजन पर निर्भर करता है। अगर आपका लक्ष्य एक से तीन साल के अंदर पूरा होना है तो आपकी जरूरत अलग होगी। वहीं, पांच साल या उससे ज्यादा समय के लक्ष्य के लिए अलग तरह के फंड पर विचार किया जा सकता है।

In Short
- 1 से 3 साल का लक्ष्य: Liquid, Ultra Short Duration और Short Duration जैसे Fixed Income Funds पर विचार किया जा सकता है।
- 3 से 5 साल का लक्ष्य: Equity और Debt का मिश्रण देने वाले Hybrid Funds एक विकल्प हो सकते हैं।
- 5 साल या उससे ज्यादा का लक्ष्य: Long-Term Wealth Creation के लिए Large Cap, Mid Cap और Flexi Cap जैसे Equity Funds पर विचार किया जा सकता है।
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि कौन-सा फंड अच्छा रिटर्न दे रहा है। निवेश से पहले यह समझना भी जरूरी है कि आपका पैसा किस लक्ष्य के लिए है और उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपके पास कितना समय है। इसे ही Investment Time Horizon कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो आप कितने समय तक अपना पैसा निवेश करके रख सकते हैं, उसी के हिसाब से म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव किया जा सकता है।
क्या होता है Investment Time Horizon?
म्यूचुअल फंड स्कीम की बात करते समय अक्सर कहा जाता है कि कौन-सी स्कीम आपके लिए सही है, यह आपके टाइम होराइजन पर निर्भर करता है। अगर आपका लक्ष्य एक से तीन साल के अंदर पूरा होना है तो आपकी जरूरत अलग होगी। वहीं, पांच साल या उससे ज्यादा समय के लक्ष्य के लिए अलग तरह के फंड पर विचार किया जा सकता है।
1 से 3 साल के लक्ष्य के लिए कौन-से फंड?
अगर आपका Short-Term Goal यानी 1 से 3 साल का है तो Fixed Income Funds पर विचार किया जा सकता है। इस कैटेगरी में Liquid Funds, Ultra Short Duration Funds और Short Duration Funds शामिल हैं। ये फंड स्थिर और कम्फर्टेबल ऑप्शन माने जाते हैं।
छोटी अवधि के लक्ष्य के लिए निवेश करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपके पास बाजार के उतार-चढ़ाव से उबरने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं होता। इसलिए फंड का चुनाव भी निवेश की अवधि को ध्यान में रखकर किया जाता है।
3 से 5 साल के लक्ष्य के लिए Hybrid Funds
अगर आपका Medium-Term Goal यानी 3 से 5 साल का है तो Hybrid Funds एक ऑप्शन हो सकते हैं। ये फंड Equity और Debt दोनों में निवेश करते हैं। इसका मकसद निवेशकों को ग्रोथ की संभावनाओं और स्थिरता के बीच एक संतुलन देना होता है।
यानी निवेशक को पूरी तरह Equity या पूरी तरह Debt पर निर्भर रहने के बजाय दोनों का मिश्रण मिलता है।
5 साल से ज्यादा के लक्ष्य के लिए Equity Funds
अगर आपका लक्ष्य 5 साल या उससे ज्यादा का है तो Equity Funds पर विचार किया जा सकता है। इसमें Large Cap Funds, Mid Cap Funds और Flexi Cap Funds समेत कई ऑप्शन मौजूद हैं।
लंबी अवधि मिलने से इन फंड्स के पास समय के साथ बाजार के उतार-चढ़ाव को मैनेज करने की क्षमता होती है और इनका लक्ष्य Long-Term Wealth Creation होता है।

