Newsट्रेंडिंगVideoNEET विवाद पर संसद में हंगामा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
Advertisement
NEET विवाद पर संसद में हंगामा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 23, 2026 15:10 IST
NEET पेपर लीक मामले पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। खड़गे ने कहा कि परीक्षा विवाद के कारण बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और कई जगह लाठीचार्ज के बाद छात्र अस्पतालों में भर्ती हैं। इससे उनके माता-पिता भी परेशान हैं। उन्होंने सरकार से कहा कि पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए और उसके बाद संसद में चर्चा शुरू की जाए। खड़गे ने साफ कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना चर्चा आगे नहीं बढ़ेगी। इस मांग के बाद सदन में हंगामा हुआ।
