Newsट्रेंडिंगVideoNEET Paper Leak: सरकार हर दिन चर्चा को तैयार, फिर क्यों भाग रहा विपक्ष? शर्तें छोड़ बहस शुरू करने की अपील
Advertisement
NEET Paper Leak: सरकार हर दिन चर्चा को तैयार, फिर क्यों भाग रहा विपक्ष? शर्तें छोड़ बहस शुरू करने की अपील
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 23, 2026 14:48 IST
NEET परीक्षा पेपर लीक मामले पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों से संसद में तुरंत चर्चा शुरू करने की अपील की है। रिजिजू ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर जितनी लंबी चर्चा विपक्ष चाहता है, उसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अलग-अलग शर्तें और बहाने बनाकर चर्चा से पीछे हट रहा है। रिजिजू के मुताबिक, पेपर लीक किसी एक राज्य का मामला नहीं है और देशभर में सामने आए मामलों पर विस्तार से बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
