scorecardresearch
Advertisement

NEET मुद्दे पर बिना शर्त हो चर्चा! विपक्ष बहस से न भागे; NDA ने संसद में उठाई मांग

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने NEET परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में तुरंत चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि NDA समेत सभी दल चर्चा चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस शर्तें लगाकर बहस को बाधित कर रही है। रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि NEET के मुद्दे का राजनीतिकरण न किया जाए और दोनों सदनों में बिना किसी शर्त के विस्तृत चर्चा शुरू की जाए। उन्होंने पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे सख्त कदम उठाने की बात भी कही।