scorecardresearch

Samsung ने लॉन्च किए तीन प्रीमियम फोल्डेबल फोन, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ

फोन की कीमत करीब 2.60 लाख रुपये और फीचर्स भी उतने ही दमदार। Samsung ने ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर मिलता है। आखिर इस महंगे फोन में क्या खास है और कंपनी ने किन यूजर्स के लिए इसे तैयार किया है?

Advertisement
Samsung Galaxy Z Fold 8
Samsung Galaxy Z Fold 8

In Short

  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹2,59,999 है।
  • फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
  • इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: Samsung ने अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज पेश कर दी है। कंपनी ने इस बार दो के बजाय तीन ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनकी स्क्रीन को मोड़ा जा सकता है। इनमें Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 शामिल हैं। इन तीनों फोन को अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

advertisement

नई सीरीज का सबसे महंगा फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra है। इसके टॉप मॉडल की कीमत करीब 2.60 लाख रुपये रखी गई है। यह रकम इतनी है कि बाजार में इससे एक पुरानी कार भी खरीदी जा सकती है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को कंपनी ने तीन वेरिएंट में उतारा है। इसके शुरुआती मॉडल की कीमत 1,99,999 रुपये है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 2,59,999 रुपये चुकाने होंगे।

पुरानी कारों का कारोबार करने वाले कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डीलर बाजार में मौजूद हैं। इनकी मदद से करीब 2.60 लाख रुपये के बजट में सेकेंड हैंड कार खरीदी जा सकती है। यही वजह है कि इस फोन की कीमत की तुलना एक पुरानी कार से की जा रही है।

अलग-अलग यूजर्स के लिए तीन फोन

Samsung ने नई फोल्ड सीरीज के तीनों फोन का टारगेट ऑडियंस अलग रखा है। Galaxy Z Fold 8 Ultra उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो फोन पर ज्यादा पढ़ाई या ऑफिस का काम करते हैं। बड़ी स्क्रीन की वजह से इसमें वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव भी बेहतर हो सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Apple के महंगे डिवाइस खरीदने वालों को मिल सकती है राहत, जानिए नई तैयारी में क्या है खास

वहीं कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को भी लॉन्च किया है। Flip 8 उन यूजर्स के काम आ सकता है, जिन्हें कॉम्पैक्ट साइज वाला फोल्डेबल फोन पसंद है।

मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कंपनी के मुताबिक, इसमें नया ड्यूल-पाथ चार्जिंग सिस्टम दिया गया है। इसे चार्जिंग को ज्यादा स्थिर और तेज बनाने के लिए तैयार किया गया है। फोन को स्लिम डिजाइन थीम के साथ पेश किया गया है।

advertisement

200MP का मिलेगा मेन कैमरा

Galaxy Z Fold 8 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, जो 2X ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ आता है।

इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर स्क्रीन पर 10 मेगापिक्सल और मेन स्क्रीन पर भी 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।