scorecardresearch

लिस्टिंग के बाद पहली तिमाही में 28% बढ़ा इस कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू भी उछला - स्टॉक में हलचल

कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में 23 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह मार्च तिमाही के 18 करोड़ रुपये के मुकाबले 28% अधिक रहा।

Advertisement

Stock in Focus: कॉरडेलिया क्रूज़ (Cordelia Cruises) चलाने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड (Waterways Leisure Tourism) ने लिस्टिंग के बाद पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों को जारी कर दिया है। 

कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में 23 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह मार्च तिमाही के 18 करोड़ रुपये के मुकाबले 28% अधिक रहा। हालांकि, पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 35 करोड़ रुपये था, इसलिए सालाना आधार पर इसमें 34% की गिरावट दर्ज की गई।

advertisement

वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू (Revenue from Operations) जून तिमाही में बढ़कर 190 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 176 करोड़ रुपये के मुकाबले 8% ज्यादा है। तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में 23% की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि मार्च तिमाही में यह 154 करोड़ रुपये था।

Waterways Leisure Share Price

कंपनी का शेयर एनएसई पर सुबह 9:40 बजे तक 7.10% या 64.80 रुपये टूटकर 847.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 6.76% या 61.65 रुपये टूटकर 850 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

जल्द होगा स्टॉक स्प्लिट

कंपनी ने हाल ही में एक फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट करने की मंजूरी दी है। इसका मतलब 10 रुपये के मौजूदा फेस वैल्यू वाला 1 इक्विटी शेयर अब 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयरों में टूटेगा। कंपनी ने बताया है कि शेयरधारकों की मंजूरी और जरूरी नियामकीय (Regulatory) अनुमतियां मिलने के बाद यह प्रक्रिया करीब 3 महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि अभी शेयर स्प्लिट से पहले कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) 100.05 करोड़ रुपये है, जिसमें 10,00,50,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं और प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।