बाजार गिरा लेकिन इस शेयर में लगा 20% अपर सर्किट! जानिए क्या है ट्रिगर - स्टॉक प्राइस अभी भी ₹25 से कम
बीएसई पर लिस्ट 11.72 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर आज 20% या 3.50 रुपये चढ़कर 21.04 रुपये पर स्थिर है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि...

जहां गुरुवार को एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर शानदार Q1 नतीजों के बाद आज, प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Pratiksha Chemicals Ltd) के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा है।
बीएसई पर लिस्ट 11.72 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर आज 20% या 3.50 रुपये चढ़कर 21.04 रुपये पर स्थिर है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि अप्रैल-जून 2026 तिमाही में उसने 7.90 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही यानी जून 2025 में कंपनी को 2.11 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। इस तरह कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है।
कंपनी की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। जून 2026 तिमाही में कंपनी की बिक्री 141.92 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में सिर्फ 1.17 करोड़ रुपये थी। सालाना आधार पर बिक्री में करीब 12,030 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जून 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) 5.62 प्रतिशत रहा, जबकि जून 2025 तिमाही में यह -179.49 प्रतिशत था। वहीं, PBDT यानी डेप्रिसिएशन और टैक्स से पहले मुनाफा 7.98 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले कंपनी को इस स्तर पर 2.19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 7.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून 2025 तिमाही में 2.19 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया था। आखिर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 2.11 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। कुल मिलाकर जून तिमाही में कंपनी ने बिक्री में बड़ी छलांग लगाने के साथ घाटे से मुनाफे में वापसी की है।

