कूड़े से बने हाइड्रोजन पर दौड़ेंगी दिल्ली की बसें, नितिन गडकरी ने बताया प्लान
E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच नितिन गडकरी ने कूड़े से फ्यूल बनाने का नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली की बसें शहर के कचरे से बने हाइड्रोजन पर चल सकती हैं। जानें इस प्लान को लेकर उन्होंने क्या कहा। पढ़ें पूरी खबर।

In Short
- नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली की बसें शहर के कूड़े से बने हाइड्रोजन फ्यूल पर चल सकती हैं।
- गडकरी के मुताबिक नगर निगम के कचरे को अलग कर बायोडाइजेस्टर तकनीक से हाइड्रोजन गैस तैयार की जा सकती है।
Nitin Gadkari Hydrogen Buses: E20 पेट्रोल को लेकर देश में बहस अभी पूरी तरह थमी भी नहीं है कि अब कूड़े-कचरे से फ्यूल बनाने की चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आने वाले समय में दिल्ली की बसें शहर के कूड़े से बने हाइड्रोजन पर चल सकती हैं। उनका कहना है कि इससे प्रदूषण कम होगा और स्थानीय स्तर पर कमाई भी बढ़ेगी।
कूड़े से बनेगा बसों का फ्यूल
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली की बसें भविष्य में पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक के बजाय शहर के कूड़े से बने हाइड्रोजन पर चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम के कचरे को सही तरीके से अलग किया जाए, तो उससे हाइड्रोजन तैयार की जा सकती है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: E20 पेट्रोल पर माइलेज घटने की आशंका नई नहीं, सरकार ने 5 साल पहले ही दे दी थी इसकी पूरी चेतावनी
गडकरी के मुताबिक, यही हाइड्रोजन आगे चलकर बसों को चलाने के काम आ सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह बात सिर्फ सोच या कल्पना नहीं है, बल्कि इसे हकीकत में बदला जा सकता है।
बायोडाइजेस्टर तकनीक से बनेगी हाइड्रोजन
दिल्ली बीजेपी के युवा सम्मेलन में बोलते हुए गडकरी ने बताया कि नगर निगम के कचरे को पहले अलग-अलग किया जाएगा। इसके बाद बायोडाइजेस्टर तकनीक की मदद से हाइड्रोजन गैस तैयार की जाएगी।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: जुलाई में टाटा मोटर्स का बड़ा ऑफर! Curvv EV पर ₹3.35 लाख तक की बचत, Harrier EV समेत कई मॉडल्स पर भी डिस्काउंट
उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से ऐसे फ्यूल की ओर बढ़ रही है, जहां पानी से भी हाइड्रोजन बनाकर वाहनों को चलाया जा सकेगा। इसी दिशा में कूड़े से हाइड्रोजन बनाकर बसें चलाने की योजना भी अहम हो सकती है।
मेरी भविष्यवाणी गलत नहीं हुई: गडकरी
नितिन गडकरी ने अपने दावे पर भरोसा जताते हुए कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि यह सब कैसे होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 50 साल में उनकी भविष्यवाणी गलत नहीं हुई है। इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि कूड़े से हाइड्रोजन बनाकर बसें चलाने का सपना भी जल्द हकीकत बनेगा।
लैंडफिल के कूड़े का भी हुआ इस्तेमाल
गडकरी ने बताया कि दिल्ली के लैंडफिल साइटों से करीब 80 लाख टन कूड़े का इस्तेमाल पहले ही एक्सप्रेसवे बनाने में किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2027 तक देशभर में कूड़े के बड़े ढेरों को खत्म करना है।
कचरा कमाई का जरिया भी बन सकता है
गडकरी ने कहा कि कचरा सिर्फ परेशानी नहीं है, बल्कि कमाई का बड़ा जरिया भी बन सकता है। उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र की नगर निगम ट्रीट किए गए गंदे पानी की बिक्री से हर साल करीब 325 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। उनके मुताबिक, कचरे और अपशिष्ट का सही इस्तेमाल पर्यावरण और कमाई दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

