
Amazon Sale में सस्ते मिल रहे बाइक और स्कूटर! इन मॉडल्स पर मिल रहा हजारों का डिस्काउंट
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में बाइक और स्कूटर खरीदने वालों के लिए शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में पेट्रोल बाइक से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर तक कई विकल्प मौजूद हैं। कुछ मॉडल्स पर हजारों रुपये का कार्ड डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। जानिए किन गाड़ियों पर सबसे अच्छी डील मिल रही है।

In Short
- Amazon Sale में बाइक और स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹57,350 है।
- Hero HF Deluxe और Bajaj Pulsar 125 समेत कई बाइक्स पर कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है।
- इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ₹7,000 तक की छूट, हेलमेट और राइडिंग एक्सेसरीज पर भी ऑफर्स।
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर सेल शुरू हो गई है। Amazon Great Indian Festival Sale में कई प्रोडक्ट्स के साथ बाइक और स्कूटर पर भी आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि यहां आप महज 57,350 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर टू-व्हीलर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ मॉडल्स पर क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Amazon Sale में इन कंपनियों की बाइक और स्कूटर
ऐमेजॉन की इस सेल में हीरो, बजाज, टीवीएस, एथर और चेतक जैसे कई ब्रांड्स के टू-व्हीलर उपलब्ध हैं। यहां पेट्रोल बाइक के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का भी मौका मिल रहा है। अलग-अलग मॉडल्स पर कीमत और कार्ड ऑफर्स भी अलग हैं। ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बाइक या स्कूटर चुन सकते हैं।
₹57,350 में मिल रही Hero HF Deluxe
इस सेल में सबसे सस्ती बाइक हीरो मोटोकॉर्प की HF Deluxe है। इसका ड्रम ब्रेक और किक स्टार्ट वेरिएंट 57,350 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लिस्ट है। वहीं Hero HF Deluxe Pro i3S की एक्स-शोरूम कीमत 70,819 रुपये रखी गई है। इन दोनों बाइक्स पर 2,500 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इसके अलावा Bajaj Platina 100 ES Drum भी ऐमेजॉन पर उपलब्ध है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 70,116 रुपये है।

Bajaj Pulsar 125 पर ₹4,000 का डिस्काउंट
अगर आप बजाज पल्सर खरीदना चाहते हैं, तो सेल में Pulsar 125 भी शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 88,866 रुपये है। इस बाइक पर 4,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में कार्ड ऑफर का फायदा उठाकर ग्राहक खरीदारी पर बचत कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी मिल रही अच्छी डील
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए भी ऐमेजॉन सेल में ऑफर्स हैं। Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर 90,999 रुपये में लिस्ट है। इस पर 7,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है।
वहीं Bajaj Chetak C3501 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,53,850 रुपये है। इस मॉडल पर भी 6,000 रुपये का कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है।
हेलमेट और राइडिंग एक्सेसरीज भी सस्ते
ऐमेजॉन की इस सेल में सिर्फ बाइक और स्कूटर ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी एक्सेसरीज भी सस्ते में खरीदी जा सकती हैं। प्लेटफॉर्म पर हेलमेट, राइडिंग जैकेट, जीपीएस ट्रैकर, कार और बाइक वॉशर, डैशकैम और मेंटेनेंस से जुड़े कई प्रोडक्ट्स पर डील्स मिल रही हैं। ऐसे में नई बाइक खरीदने के साथ जरूरी राइडिंग एक्सेसरीज लेने का भी मौका है।

