Top 5 Stories: पेट्रोल की बिक्री में 16% से ज्यादा उछाल, IPL में खत्म हुआ धोनी का सफर और इस्तेमाल किए गए तेल से विमान उड़ाने की तैयारी समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए नवंबर में पेट्रोल की बिक्री 16% से ज्यादा बढ़ने के बाद क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होगा? IPL में एमएस धोनी की नई भूमिका क्या होगी और क्या उनका मैदान पर सफर खत्म हो गया है? डॉलर के मुकाबले रुपया अप्रैल के बाद सबसे मजबूत स्तर पर कैसे पहुंचा? अब रेस्टोरेंट के बचे तेल से विमानों का ईंधन कैसे बनेगा? वहीं, भारत को 1,000 और विमानों की जरूरत क्यों पड़ रही है और इससे हवाई यात्रियों को क्या फायदा होगा?

1. देश में पेट्रोल की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
भारत में पेट्रोल की मांग में जोरदार उछाल देखने को मिला है। नवंबर के पहले 15 दिनों में पेट्रोल की बिक्री 16.4% बढ़ी है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार में भी हलचल तेज है। ऐसे में सवाल है कि बढ़ती मांग का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा?
2. IPL में खत्म हुआ धोनी का सफर! अब मैदान के बाहर संभालेंगे ये जिम्मेदारी
चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। CSK ने आधिकारिक घोषणा करते हुए धोनी को टीम मेंटर बनाने का ऐलान किया है। पांच IPL खिताब जिताने वाले 'थाला' अब नई भूमिका में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। फ्रेंचाइजी ने धोनी के लिए एक भावुक संदेश भी साझा किया है। जानिए क्या होगी उनकी नई जिम्मेदारी।
3. डॉलर के सामने रुपये का दम! अप्रैल के बाद सबसे मजबूत स्तर पर, कैसे पलटी बाजी?
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने जोरदार वापसी की है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, रुपया अप्रैल के बाद सबसे मजबूत स्तर पर पहुंच गया है। विदेशी निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार में बढ़ती खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये को सहारा दिया है। हालांकि, सवाल है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी?
4. अब रेस्टोरेंट के बचे तेल से उड़ेंगे विमान? Indian Oil को सरकार की मंजूरी, जानिए कैसे बनेगा ईंधन
भारत में अब इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल से विमानों का ईंधन तैयार करने की योजना को बड़ी मंजूरी मिली है। सरकारी कंपनी Indian Oil को पानीपत रिफाइनरी से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल की कमर्शियल सप्लाई की अनुमति मिल गई है। यह कदम 2027 के ग्रीन एविएशन लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानिए कितना ईंधन बनेगा और एयरलाइंस को कब मिलेगा।
5. भारत में विमानों की भारी कमी! पीयूष गोयल बोले- 1,000 और प्लेन खरीदने को तैयार देश
भारत में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच विमानों की कमी बड़ी चुनौती बन रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश 1,000 और विमान खरीदने के लिए तैयार है, जबकि 1,200 से ज्यादा विमानों के ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं। आखिर इतनी बड़ी खरीदारी की जरूरत क्यों पड़ रही है और इससे यात्रियों को क्या फायदा होगा?