Top 5 Stories: Nestle को FSSAI का नोटिस, Flipkart की नई सर्विस, मार्को रुबियो का जामनगर दौरा समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें

आज की टॉप 5 खबरों में जानिए बच्चों की ग्रोथ और इम्युनिटी के दावों पर FSSAI ने Nestle और Complan को क्यों भेजा नोटिस। Flipkart की नई फूड डिलीवरी सर्विस Eat-in by Minutes से Zomato और Swiggy को कितनी चुनौती मिल सकती है और जामनगर में मार्को रुबियो के दौरे के दौरान रिलायंस की रिफाइनरी क्यों चर्चा में रही। बेंगलुरु में ₹50,000 से कम सैलरी में गुजारा करने को लेकर छिड़ी बहस के बारे में भी जानिए। पढ़ें दिनभर की पाँच बड़ी खबरें।

Advertisement

By Sonam:

1 '2X Faster Growth' और 'Easy to Digest' के दावे पर सवाल, Nestle और Complan को FSSAI का नोटिस

बच्चों की ग्रोथ और इम्युनिटी बढ़ाने के दावे करने वाली बड़ी कंपनियों पर FSSAI ने सख्ती दिखाई है। Nestle और Complan को जारी नोटिस में कई दावों के वैज्ञानिक सबूत मांगे गए हैं। आखिर Complan के 2X Faster Growth दावे और Nestle के बेबी फॉर्मूला पर नियामक ने क्यों उठाए सवाल? जानिए पूरी खबर।

2 जोमैटो और स्विगी को टक्कर देने की तैयारी में Flipkart! नई फूड डिलीवरी सर्विस 'Eat-in by Minutes' की टेस्टिंग शुरू

ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स के बाद फ्लिपकार्ट अब एक नए बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नई सर्विस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इससे Zomato और Swiggy की चुनौती बढ़ सकती है। आखिर कब लॉन्च होगी यह सर्विस और ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा?

3 जामनगर पहुंचे मार्को रुबियो, मुकेश अंबानी की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर क्यों?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर दौरे ने भारत-अमेरिका ऊर्जा संबंधों को चर्चा में ला दिया है। मुकेश अंबानी की रिफाइनरी में वेनेजुएला के तेल को लेकर बातचीत अहम मानी जा रही है। आखिर भारत की रिफाइनिंग क्षमता अमेरिका के लिए इतनी महत्वपूर्ण क्यों है और इसका ऊर्जा कारोबार पर क्या असर पड़ सकता है?

4 जामनगर में मार्को रुबियो का दौरा, सर्जियो गोर ने अमेरिकी रिफाइनरी में रिलायंस के निवेश को सराहा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर दौरे ने भारत और अमेरिका के ऊर्जा संबंधों को फिर चर्चा में ला दिया है। भारत के एलपीजी आयात में अमेरिकी हिस्सेदारी 67% तक पहुंच गई है। वहीं रिलायंस की अमेरिका में नई रिफाइनरी लगाने की योजना भी सुर्खियों में है। जानिए इस दौरे के बड़े मायने।

5 बेंगलुरु में नौकरी करना हुआ मुश्किल? ₹50,000 से कम सैलरी वाले फ्रेशर्स पर महिला की पोस्ट ने छेड़ी बहस

बेंगलुरु में ₹50,000 से कम सैलरी पाने वाले फ्रेशर्स के लिए क्या गुजारा करना मुश्किल हो गया है? एक महिला कर्मचारी की सोशल मीडिया पोस्ट ने नई बहस छेड़ दी है। ₹15,000 किराया, भारी सिक्योरिटी डिपॉजिट और घंटों ट्रैफिक में सफर के बीच युवाओं की कमाई आखिर कहां खर्च हो रही है?

 

Read more!
Advertisement