Top 5 Stories: Jensen Huang की Nvidia में वापसी पर WSJ का बड़ा दावा, सस्ते iPhone 18e की तस्वीरें लीक और भारत में नई इलेक्ट्रिक SUV की एंट्री समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए Jensen Huang की Nvidia में वापसी से पहले बोर्ड मीटिंग में क्या हुआ और Wall Street Journal ने क्या बड़ा दावा किया? किराए के घरों को लेकर युवाओं की पसंद कैसे बदल रही है और ग्रीन सुविधाओं वाले घरों से कितनी बचत हो सकती है? Apple के सस्ते iPhone 18e की लीक तस्वीरों में क्या खास है? वियतनाम की कंपनी VinFast भारत में कब लॉन्च करेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV और कितनी हो सकती है इसकी कीमत? वहीं, GTA 6 के पहले अपडेट में Rockstar Games ने गेमर्स की किन 7 बड़ी परेशानियों को दूर करने का दावा किया है?

1. Jensen Huang की Nvidia में वापसी से पहले बोर्ड मीटिंग में क्या हुआ? WSJ का दावा
Nvidia के CEO Jensen Huang को लेकर एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। Wall Street Journal के मुताबिक, कंपनी में वापसी से पहले Huang ने बोर्ड के सामने तीन से ज्यादा अफेयर होने की बात स्वीकार की और अपने व्यवहार पर पछतावा जताया। इसके बाद बोर्ड ने उन्हें दोबारा CEO बनाने का फैसला किया। जानिए पूरी कहानी।
2. किराए के घरों में बदल रहा ट्रेंड! अब युवा सस्ते किराए के साथ तलाश रहे ये खास सुविधाएं
भारत के बड़े शहरों में किराए पर घर लेने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. अब युवा सिर्फ सस्ता किराया और अच्छी लोकेशन ही नहीं, बल्कि बिजली-पानी की बचत और ग्रीन सुविधाओं पर भी ध्यान दे रहे हैं. लेकिन क्या ऐसे घरों में रहने से खर्च कम होगा या किराया बढ़ेगा?
3. Apple के सस्ते iPhone में मिलेगा Pro जैसा लुक? iPhone 18e की तस्वीरें लीक, जानें क्या होगा खास
Apple के आने वाले iPhone 18e और iPhone Air 2 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लीक हुई CAD तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि कंपनी अपने सस्ते iPhone का कैमरा डिजाइन बदल सकती है। वहीं, पतले iPhone Air 2 में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। जानिए नए iPhone के डिजाइन और कैमरे में क्या बदलाव होने की उम्मीद है।
4. VinFast VF5: भारत में आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV! 43kWh बैटरी, 370KM रेंज, जानें कितनी हो सकती है कीमत
इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक और नया विकल्प आने वाला है। वियतनाम की कंपनी VinFast साल 2027 में भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV VF5 लॉन्च करेगी। इस कार के ग्लोबल मॉडल में 370 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। लेकिन भारत में इसकी कीमत क्या होगी और कौन से फीचर्स मिलेंगे? जानिए पूरी डिटेल।
5. GTA 6 खेलने वालों के लिए खुशखबरी! Rockstar ने दूर कीं 7 परेशानियां, जानें नए अपडेट में क्या बदला
GTA 6 खेलने वाले गेमर्स के लिए Rockstar Games ने पहला अपडेट जारी कर दिया है। गेम लॉन्च होने के बाद खिलाड़ियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब कंपनी ने 7 बड़ी समस्याओं को ठीक करने का दावा किया है। इनमें कुछ ऐसी दिक्कतें भी थीं, जिनकी वजह से खिलाड़ी नए मिशन शुरू नहीं कर पा रहे थे।