Advertisement
रूस की तुलना में चंद्रयान-3 कितना सस्ता?
New Delhi,UPDATED: Aug 23, 2023 12:28 IST
चंद्रयान-3 भारत का तीसरा मून मिशन है। जबकि रूस ने 1976 के बाद पहली बार चांद का रुख किया है। रूस के लूना-25 का वजन 1,750 किग्रा है। जबकि चंद्रयान-3 का भार 3,800 किग्रा है। वहीं इन दोनों के बजट में भारी अंतर है। चंद्रयान-3 का बजट जहां मात्र 615 करोड़ रुपये है। वहीं रूस ने लूना-25 के बजट का ऐलान नहीं किया। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक इसकी लागत करीब 1,600 करोड़ रुपये है। यानी रूस का मिशन भारत की तुलना में करीब ढाई गुना है।