
कौन हैं Italy की पीएम Giorgia ? सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं चर्चे
जॉर्जिया मेलोनी पर एलजीबीटी, फासीवादी और इस्लामोफोबिक होने के आरोप लगते हैं। हालांकि वो इनसे इनकार करती हैं और अपनी छवि सुधारने पर भी काम कर रही हैं। वो बोल चुकी हैं कि पुतिन से मिलने के लिए उनके पास वक्त नहीं है।

भारत में G20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हो गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Brazil को जी20 की अगली अध्यक्षता सौंपी है। नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। आज इसका दूसरा दिन था। मेलोनी के भारत के प्रति प्रेम को देखकर भी लोग खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे। सोशल मीडिया पर उनके काफी मीम्स और वीडियो वायरल हैं। जिनमें वो पीएम मोदी से हाथ मिलाते और बातें करती दिख रही हैं। एक वीडियो में वो पीएम मोदी की तारीफ करती भी नजर आईं, जो इस वक्त खूब शेयर किया जा रहा है।
Also Read: Biden की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी
मेलोनी दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही ज्यादा पॉपुलर भी हैं। अपने देश इटली में वो बेहद कम उम्र में ही लोगों के बीच छा गई थीं। उनके विचार और बयान आए दिन खबरों में आते हैं। सबसे खास बात ये है कि मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। वो एक धुर दक्षिणपंथी नेता हैं। उन्होंने बीते साल ही चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। वो धुर दक्षिणपंथी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' से हैं। यूरोप के बाकी देशों के साथ ही इटली में भी दक्षिणपंथी पार्टी को अच्छी खासी कामियाबी मिली है। Giorgia Meloni पर एलजीबीटी, फासीवादी और इस्लामोफोबिक होने के आरोप लगते हैं। हालांकि वो इनसे इनकार करती हैं और अपनी छवि सुधारने पर भी काम कर रही हैं। वो बोल चुकी हैं कि पुतिन से मिलने के लिए उनके पास वक्त नहीं है।

