scorecardresearch

AI खुद सेट करेगा टेम्प्रेचर और हिंदी में मानेगा आपकी कमांड! इस कंपनी ने लॉन्च किया धांसू एसी

कंपनी ने इसे आधुनिक घरों की जरूरतों को देखते हुए डिजाइन किया है, जिसमें इन्वर्टर सिस्टम और इंटेलिजेंट कूलिंग को प्राथमिकता दी गई है।

Advertisement
Hisense Intelli Cool Pro AC,
Hisense Intelli Cool Pro AC लॉन्च. (Photo:Hisense )

In Short

  • Hisense ने भारत में नई Intelli Cool Pro AC सीरीज लॉन्च की, जिसमें QSD Rapid Inverter टेक्नोलॉजी से सुपरफास्ट कूलिंग मिलती है।
  • AI Smart Mode और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स स्मार्टफोन या वॉयस कमांड (हिंदी/अंग्रेजी) से AC कंट्रोल कर सकते हैं।
  • 1.5 टन 3-स्टार मॉडल की शुरुआती कीमत 28,990 रुपये रखी गई है, साथ ही 4-in-1 हेल्दी फिल्टर और 3D एयर फ्लो फीचर भी मिलता है।

Hisense Intelli Cool Pro AC: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत कर रही कंपनी Hisense ने भारतीय बाजार में अपनी नई 'Intelli Cool Pro' AC सीरीज लॉन्च कर दी है। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले आई यह सीरीज न केवल तेज कूलिंग का वादा करती है, बल्कि इसमें पावर एफिशिएंसी और स्मार्ट फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया गया है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने इस नई रेंज को आधुनिक घरों की जरूरतों को देखते हुए डिजाइन किया है, जिसमें इन्वर्टर सिस्टम और इंटेलिजेंट कूलिंग को प्राथमिकता दी गई है।

इनवर्टर टेक्नोलॉजी से मिलेगी सुपरफास्ट कूलिंग

हाइसेंस की इस नई सीरीज की सबसे बड़ी खूबी इसकी QSD Rapid Inverter टेक्नोलॉजी है। कंपनी के टेक एक्सपर्ट का कहना है कि यह तकनीक कंप्रेसर को सामान्य के मुकाबले ज्यादा तेजी से स्टार्ट होने में मदद करती है। इससे कमरा बहुत ही कम समय में सेट किए गए टेम्प्रेचर तक पहुंच जाता है। इसके अलावा, इसमें पर्यावरण का ख्याल रखते हुए R32 रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो ओजोन परत को कम नुकसान पहुंचाता है।

AI खुद तय करेगा कमरे का तापमान

आजकल के स्मार्ट दौर में Hisense ने इसमें AI Smart Mode भी जोड़ दिया है। यह फीचर कमरे की मौजूदा स्थिति और वहां मौजूद लोगों के व्यवहार को समझता है और उसके हिसाब से कूलिंग को खुद एडजेस्ट करता है। इसका सीधा फायदा बिजली के बिल में देखने को मिलता है, क्योंकि मशीन जरूरत से ज्यादा पावर खर्च नहीं करती।

कितनी है प्राइस?

1.5-टन 3-स्टार मॉडल की शुरुआती कीमत 28,990 रुपये रखी गई है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाती है।

अब हिंदी में दें सकेंगे AC को कमांड

स्मार्ट कनेक्टिविटी के मामले में यह सीरीज काफी आगे है। Hisense ConnectLife प्लेटफॉर्म के जरिए इसमें इनबिल्ट वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है।

यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही एसी को मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका वॉयस कमांड सिस्टम हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं को समझता है। यानी आप बोलकर एसी का तापमान बदल सकते हैं या उसे शेड्यूल कर सकते हैं।

शुद्ध हवा और बेहतर एयर फ्लो

कूलिंग के साथ-साथ कंपनी ने सेहत का भी ध्यान रखा है। इस एसी में 4-in-1 हेल्दी फिल्टर लगाए गए हैं, जो हवा में मौजूद बारीक धूल-मिट्टी के कणों को साफ कर इनडोर एयर क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, इसमें सेल्फ क्लीनिंग फंक्शन दिया गया है जो एसी के अंदरूनी हिस्सों को साफ रखता है। बड़े कमरों में कोने-कोने तक हवा पहुंचाने के लिए इसमें 3D Cool Air Flow डिजाइन और 4-वे ऑटो स्विंग फीचर भी शामिल है।