scorecardresearch

जल्द लॉन्च होगी Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6, मिलेगा रेट्रो लुक और मॉडर्न टेक - प्राइस?

यह बाइक भारत में मिड-2026 तक सड़कों पर उतर सकती है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसके लिए 'फ्लाइंग फ्ली' नाम को दोबारा जिंदा किया है, जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पैराशूट से गिराई जाने वाली हल्की और फुर्तीली मोटरसाइकिलों के लिए मशहूर था।

Advertisement
Royal Enfield Flying Flea FF-C6
Royal Enfield Flying Flea FF-C6.

In Short

  • Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 मिड-2026 तक भारत में लॉन्च हो सकती है।
  • रेट्रो डिजाइन के साथ इसमें LED हेडलैंप, गर्डर फ्रंट सस्पेंशन और बेल्ट-ड्राइव सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे।
  • यह बाइक कंपनी के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसके बाद Flying Flea S6 स्क्रैम्बलर EV भी आ सकती है।

Royal Enfield EV: रॉयल एनफील्ड जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 'फ्लाइंग फ्ली C6' (Flying Flea C6) के साथ नए युग में कदम रखेगी। यह बाइक भारत में मिड-2026 तक सड़कों पर उतर सकती है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसके लिए 'फ्लाइंग फ्ली' नाम को दोबारा जिंदा किया है, जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पैराशूट से गिराई जाने वाली हल्की और फुर्तीली मोटरसाइकिलों के लिए मशहूर था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

चेन्नई की सड़कों पर दिखी झलक

चेन्नई के पास इस इलेक्ट्रिक बाइक को टेस्टिंग के दौरान बिना किसी कवर के देखा गया है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि बाइक का डिजाइन अब पूरी तरह तैयार है और यह अपने प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है। इससे पहले इस मॉडल को मिलान (EICMA 2024) में दुनिया के सामने पेश किया गया था और लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड में भी इसकी टेस्टिंग की जा चुकी है।

रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स का संगम

दिखने में यह बाइक रॉयल एनफील्ड के पुराने अंदाज और आधुनिक तकनीक का मेल लगती है। इसमें गोल एलईडी हेडलैंप और गर्डर स्टाइल फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है, जो इसे विंटेज लुक देता है।

बाइक में एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और चेन की जगह बेल्ट-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इससे बाइक चलते समय शोर कम करेगी और राइडिंग काफी स्मूथ रहेगी। गर्मी को कंट्रोल करने के लिए इसमें मैग्नीशियम फिन वाला बैटरी केस लगाया गया है, जो देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है।

नए प्लेटफॉर्म पर बनेंगी इलेक्ट्रिक बाइक्स

फ्लाइंग फ्ली C6 को कंपनी ने अपने खुद के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। रॉयल एनफील्ड इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भविष्य में आने वाली अन्य इलेक्ट्रिक बाइक्स के लिए भी करेगी।

C6 के बाद कंपनी 'फ्लाइंग फ्ली S6' नाम की एक स्क्रैम्बलर बाइक भी साल 2026 के अंत तक ला सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी पावर और रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें मिड-माउंटेड मोटर मिलेगी।

क्या होगी इसकी कीमत?

बाजार के जानकारों और बिजनेस एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक रॉयल एनफील्ड के प्रीमियम पोर्टफोलियो का हिस्सा होगी। इसकी कीमत कंपनी की 450cc (Himalayan) और 650cc (Interceptor) बाइक्स के बीच रहने की उम्मीद है। शहर की भागदौड़ के लिए डिजाइन की गई यह मशीन विरासत और भविष्य की तकनीक का एक दिलचस्प पैकेज साबित हो सकती है।