scorecardresearch

Noida Metro में सफर हुआ आसान, पैसेंजर्स के लिए शुरू हो गई ये खास सर्विस

5,503 करोड़ रुपये की लागत से बनी Metro Aqua Line 21 स्टेशनों के माध्यम से 29.7 किमी की दूरी पर गौतम बौद्ध नगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के जैसे शहरों को जोड़ती है। टिकट खरीदने का सिस्टम आसान होने से टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ से भी राहत मिलेगी। जिससे आप कम समय में अपनी टिकट को खरीद पाएंगे और पैसों के चेंज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Advertisement
Noida Metro में सफर हुआ आसान
Noida Metro में सफर हुआ आसान

Noida Metro से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए एक खास सुविधा शुरू की गई है। मेट्रो स्टेशनों पर पैसेंजर्स को अक्सर टिकट खरीदते समय चेंज पैसें न होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत देने के लिए मेट्रो ने अब यूपीआई (UPI) के जरिये पेमेंट कर टिकट खरीदने की सुविधा लोगों को दी है। इससे यात्रियों के पास टिकट खरीदने के लिए खुल्ले पैसे नहीं होने पर भी, वे अब नोएडा में सभी स्टेशनों पर यूपीआई के जरिये पेमेंट कर टिकट खरीद सकते हैं। 

advertisement

Also Read: नई इलेक्ट्रिक Thar देखकर चौंक जाएंगे आप?

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के मैनेजिंग डायरेक्टर Lokesh M ने गुरुवार को सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर यूपीआई के जरिए टिकट पेमेंट करने की सर्विस को लॉन्च कर दिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर काउंटरों से टिकट खरीदने के लिए UPI सुविधा अब काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि काउंटर पर टिकट खरीदने के लिए कैश, डेबिट और क्रेडिट कार्ड या स्टेशनों पर कस्टमर सर्विस सेंटर पर एनएमआरसी (NMRC) स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहेगा। 5,503 करोड़ रुपये की लागत से बनी Metro Aqua Line 21 स्टेशनों के माध्यम से 29.7 किमी की दूरी पर गौतम बौद्ध नगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के जैसे शहरों को जोड़ती है। टिकट खरीदने का सिस्टम आसान होने से टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ से भी राहत मिलेगी। जिससे आप कम समय में अपनी टिकट को खरीद पाएंगे और पैसों के चेंज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) पहले से अपने यात्रियों को यूपीआई सिस्टम से टिकट खरीदने की सुविधा देती आ रही है। इसके लिए टिकट काउंटरों पर QR कोड स्कैन करके और स्टेशनों पर मौजूद टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए आप आसानी से अपने लिए टिकट खरीद सकते हैं।

गुरुवार को सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर यूपीआई के जरिए करने की सर्विस को लॉन्च कर दिया है
गुरुवार को सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर यूपीआई के जरिए करने की सर्विस को लॉन्च कर दिया है