scorecardresearch
Advertisement

पहले समाजवादी पार्टी श्री राम बोलने वालों पर लाठी मारती थी...अब आस्था की बात कर रही है: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में रामभक्ति, अयोध्या और वोट बैंक की राजनीति को लेकर सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले जय श्री राम बोलने वालों पर कार्रवाई होती थी, लेकिन आज वही लोग भगवान राम की आस्था की बात कर रहे हैं। योगी ने इसे जनता की आस्था और वोट की ताकत बताया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें अपने पुराने फैसलों पर पछतावा हो रहा होगा।