बाजार सुस्त लेकिन इस आईटी स्टॉक में लगा अपर सर्किट! 62 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों में हुआ ट्रेड, आपका दांव है?
बीएसई पर आज यह शेयर 18.50 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 19.96 रुपये को टच किया है। जानिए आपके पोर्टफोलियो में यह शेयर है या नहीं?

Upper Circuit Stock: मंगलवार को शेयर बाजार में सुस्त कारोबार के बीच स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) के शेयर में आज 5% का अपर सर्किट लगा है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:52 बजे तक कंपनी के 62,25,664 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
बीएसई पर आज यह शेयर 18.50 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 19.96 रुपये को टच किया है।
हाल ही में BSNL से मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (BCSSL) को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पूरे भारत में एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क (CNPN) सर्विस प्रोवाइडर के रूप में पैनल में शामिल किया है।
इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच 60 महीने का समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत BCSSL, BSNL के साथ मिलकर एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए प्राइवेट नेटवर्क की योजना बनाने, डिजाइन, स्थापना, शुरू करने और रखरखाव का काम करेगी। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस पैनल में शामिल होने से किसी निश्चित ऑर्डर या राजस्व की गारंटी नहीं मिलती।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क (CNPN) भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये सुरक्षित, भरोसेमंद और समर्पित कम्युनिकेशन नेटवर्क उपलब्ध कराते हैं, जिनका इस्तेमाल इंडस्ट्री 4.0, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स ऑटोमेशन, मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन और डिजिटल एंटरप्राइज एप्लिकेशन में किया जा सकता है।
इस पैनल में शामिल होने के बाद BCSSL को BSNL के साथ मिलकर देशभर में प्राइवेट 4G/5G नेटवर्क और एंटरप्राइज कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। इससे कंपनी की टेलीकॉम और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सेक्टर में मौजूदगी मजबूत होगी। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, यूटिलिटी, हेल्थकेयर, स्मार्ट कैंपस, माइनिंग और इंडस्ट्रियल IoT जैसे कई क्षेत्रों में नए कारोबारी अवसर खुलेंगे।

