scorecardresearch

₹198 करोड़ की इस स्मॉल कैप कंपनी को मिला ₹20 करोड़ का नया ऑर्डर, 1 महीने में शेयर ने दिया 41% रिटर्न

इस शेयर ने अपने निवेशकों को कम समय में शानदार रिटर्न दिया है। बीते 1 हफ्ते में स्टॉक करीब 5 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं सिर्फ 1 महीने में शेयर 41.28 प्रतिशत उछला है। वहीं 3 महीने के दौरान शेयर 62 प्रतिशत चढ़ा है। 

Advertisement

Stock in Focus: 198.29 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली पैकेजिंग सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, RFBL Flexi Pack Limited का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। 

दरअसल कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे 3B Films Limited से 20 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी ट्रांंसपेरेंट और मेटलाइज्ड फिल्म्स की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी से मिला है और इसे 4 महीने के भीतर पूरा करना होगा। 

advertisement

RFBL Flexi Pack Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 11:04 बजे तक एनएसई पर 2.41% या 2 रुपये चढ़कर 85.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

1 महीने में 41% का शानदार रिटर्न

इस शेयर ने अपने निवेशकों को कम समय में शानदार रिटर्न दिया है। बीते 1 हफ्ते में स्टॉक करीब 5 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं सिर्फ 1 महीने में शेयर 41.28 प्रतिशत उछला है। वहीं 3 महीने के दौरान शेयर 62 प्रतिशत चढ़ा है। 

कंपनी के बारे में

कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक लिमिटेड (RFBL Flexi Pack Limited) फ्लेक्सिबल पैकेजिंग इंडस्ट्री की एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी खाद्य और पेय पदार्थ (Food & Beverage), दवा (Pharmaceutical), कॉस्मेटिक्स और रिटेल जैसे कई सेक्टरों के लिए हाई क्वालिटी वाली और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार तैयार की गई पैकेजिंग उपलब्ध कराती है।

कंपनी का फोकस ऐसी पैकेजिंग बनाने पर है, जिससे उत्पाद सुरक्षित रहें, उनकी शेल्फ लाइफ बढ़े और ब्रांड की पहचान मजबूत हो। आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक आधुनिक तकनीक, बेहतर डिजाइन और उन्नत मटेरियल का इस्तेमाल करती है। साथ ही कंपनी गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए इको-फ्रेंडली पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराती है, जो उद्योग के तय मानकों पर खरे उतरते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।