scorecardresearch
Advertisement

“जनता का पैसा, जनता के हित में खर्च होगा” | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विकास, स्वच्छता और जनता के पैसे के सही उपयोग को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खर्च किया जाने वाला पैसा जनता जनार्दन का है और उसका उपयोग जनता के हित में ही होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि जब सरकार की कार्यपद्धति साफ-सुथरी होती है, तभी विकास जमीन पर दिखाई देता है। लखनऊ नगर निगम, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने शहर की स्वच्छता को एक मॉडल बताया। साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां तीन दशक तक कूड़ा डंप होता था, वहां आज एक भव्य प्रेरणा केंद्र तैयार हुआ है।