scorecardresearch
Advertisement

उत्तराखंड में भारी बारिश से उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार के अनुसार, चमोली, केदारनाथ और ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश का असर रुद्रप्रयाग की नदियों पर दिखाई दे रहा है। फिलहाल मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे है। हालांकि प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। जलस्तर ज्यादा बढ़ने पर लोगों को तुरंत अलर्ट किया जाएगा। स्थानीय लोगों और यात्रियों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।