scorecardresearch

Kalyan Jewellers के शेयर पर ब्रोकरेज Citi बुलिश! बढ़ाया टारगेट प्राइस - शेयर में हलचल

पिछले एक महीने में शेयर करीब 50 फीसदी चढ़ चुका है। हालांकि आज सुबह 10 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.10% या 0.55 रुपये चढ़कर 568.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन एनएसई पर शेयर 0.14 % या 0.80 रुपये टूटकर 568.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

Kalyan Jewellers share price: ब्रोकरेज फर्म सिटी ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयर पर अपना भरोसा कायम रखते हुए 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 750 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया है।

पिछले एक महीने में शेयर करीब 50 फीसदी चढ़ चुका है। हालांकि आज सुबह 10 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.10% या 0.55 रुपये चढ़कर 568.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन एनएसई पर शेयर 0.14 % या 0.80 रुपये टूटकर 568.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

आय बढ़ी, लेकिन मुनाफे की क्वालिटी उम्मीद से कमजोर

सिटी के मुताबिक, जून तिमाही में बुलियन बिक्री को छोड़कर कल्याण ज्वेलर्स की आय सालाना आधार पर 38 फीसदी बढ़ी। हालांकि यह ब्रोकरेज के अनुमान से करीब 1 फीसदी कम रही। कंपनी की आय में अच्छी बढ़त के बावजूद मुनाफे का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा।

ब्रोकरेज ने बताया कि कस्टम ड्यूटी में बदलाव के कारण इन्वेंट्री से जुड़े 41 करोड़ रुपये के एकमुश्त लाभ ने कमाई को सहारा दिया। इस लाभ को हटाकर देखें तो समायोजित EBITDA में 16 फीसदी और कंसो नेट प्रॉफिट में 20 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद समायोजित EBITDA सिटी के अनुमान से 17 फीसदी और समायोजित PAT 20 फीसदी कम रहा, जिससे परिचालन प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर दिखा।

नतीजों में बिक्री मजबूत, लेकिन EBITDA मार्जिन घटा

कंपनी ने जून तिमाही में 348.7 करोड़ रुपये का कंसो नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 32 फीसदी अधिक है। परिचालन से आय 45.7 फीसदी बढ़कर 10,588.9 करोड़ रुपये रही, जो ज्वेलरी कारोबार में मजबूत मांग और विस्तार का संकेत देती है।

वहीं EBITDA 24.5 फीसदी बढ़कर 632.5 करोड़ रुपये पहुंचा। हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 6 फीसदी रह गया, जो एक साल पहले 7 फीसदी था। कंपनी पर बढ़ती परिचालन लागत और कम अनुकूल बिजनेस मिक्स का असर दिखा, जिससे लाभप्रदता पर दबाव बना।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।