scorecardresearch
Advertisement

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा खतरा, अलकनंदा-मंदाकिनी चेतावनी स्तर के पार, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट जारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सभी अधिकारियों और विभागों को अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राहत और बचाव टीमों को जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रखा गया है। प्रशासन ने संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने को कहा है।