Amazon Great Freedom Sale की तारीख तय, iPhone और लैपटॉप पर मिल सकते हैं तगड़े ऑफर्स
अगर नया iPhone या लैपटॉप खरीदने का प्लान है, तो अभी रुक जाइए। Amazon ने Great Freedom Sale की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस सेल में बड़े डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स मिल सकती हैं। जानिए कब शुरू होगी सेल और क्या-क्या मिलेगा सस्ता।

In Short
- Amazon Great Freedom Sale 2026 7 अगस्त से होगी शुरू।
- iPhone समेत स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और टीवी पर मिल सकते हैं बड़े डिस्काउंट।
- HDFC Bank कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और कई बैंक ऑफर्स का मिलेगा फायदा।
Amazon Great Freedom Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। Amazon ने भारत में अपनी Great Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है।
यह सेल 7 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल सभी प्रोडक्ट्स और ऑफर्स की पूरी लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
iPhone खरीदने वालों के लिए हो सकती है अच्छी डील
अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पिछले साल Amazon की इस सेल में iPhone 16, iPhone 15 और दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 10,000 रुपये तक की छूट दी गई थी। हालांकि, इस साल कौन-से iPhone मॉडल्स पर कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
iPhone 17 सीरीज पर अभी नहीं हुई पुष्टि
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज भी इस सेल का हिस्सा हो सकती है, लेकिन Amazon ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को ऑफिशियल डील लिस्ट जारी होने का इंतजार करना चाहिए।
स्मार्टफोन की बढ़ी कीमतों के बीच मिलेगी राहत?
हाल के समय में Apple, Samsung, Xiaomi, OnePlus और Nothing जैसी कई कंपनियों ने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं। इसके पीछे RAM समेत अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत को वजह बताया गया है। ऐसे में सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट जरूर आकर्षक हो सकते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर प्रोडक्ट अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर मिले।
बैंक ऑफर्स और EMI का भी मिलेगा फायदा
Amazon Great Freedom Sale के दौरान कई बैंक ऑफर्स भी दिए जाएंगे। HDFC Bank के पात्र क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड सेविंग्स का फायदा मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे।
इन खास डील्स का भी मिलेगा फायदा
Amazon ने बताया है कि सेल में Top 100 Deals, Blockbuster Deals, Blockbuster Deals with Exchange और Trending Deals जैसी कैटेगरी शामिल होंगी।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Smartphone Price Hike: दाम बढ़े फिर भी कम नहीं हुआ नए फोन का क्रेज, खरीदारी के लिए ये रास्ते अपना रहे भारतीय
इसके अलावा हर दिन रात 8 बजे लिमिटेड टाइम डील्स भी पेश की जाएंगी। ग्राहकों को Freebie Central, Buy More Save More, Amazon Combos, Exchange Mela, Amazon Coupons, Sample Mania और चुनिंदा गिफ्ट कार्ड्स व वाउचर्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी मिल सकती है।
ऑफिशियल डील लिस्ट का करना होगा इंतजार
Amazon ने सेल की तारीख तो घोषित कर दी है, लेकिन किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। ऐसे में iPhone, लैपटॉप, टीवी या अन्य गैजेट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को ऑफिशियल ऑफर्स आने तक इंतजार करना होगा।
वहीं, Flipkart और Vijay Sales की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेल आयोजित किए जाने की उम्मीद है, हालांकि उनकी तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

