scorecardresearch
Advertisement

नए भारत की तर्ज पर यूपी ने भी अपनी पहचान बनाई है: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने 'नए भारत' की तर्ज पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि 'हर घर नल' योजना से बुंदेलखंड की माताओं और बहनों को बहुत बड़ी राहत मिली है। आज हमारी महिलाएं 'ड्रोन दीदी' और 'लखपति दीदी' बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। सीएम ने पुरानी सरकारों को घेरा और कहा कि पहले विकास सिर्फ 'सेफई' तक सीमित था, लेकिन अब महोबा, झांसी और चित्रकूट जैसे पूरे इलाके का विकास हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन और हवाई सेवाओं से बुंदेलखंड अब देश के बाकी हिस्सों से मजबूती से जुड़ रहा है।