scorecardresearch
Advertisement

ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- परमाणु हथियार नहीं बना सकता ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि वह सैन्य कार्रवाई की जगह समझौता करना चाहते हैं, क्योंकि वह लोगों की जान नहीं लेना चाहते। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि बातचीत नाकाम होने पर हमला किया जा सकता है। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े हमले की तैयारी कर चुका था, लेकिन ईरान ने संपर्क कर बातचीत की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।