Newsट्रेंडिंगVideoगुजरात के एकता नगर में नर्मदा आरती करेंगे पीएम मोदी, ₹15.10 करोड़ से संवारा गया घाट
Advertisement
गुजरात के एकता नगर में नर्मदा आरती करेंगे पीएम मोदी, ₹15.10 करोड़ से संवारा गया घाट
नई दिल्ली,UPDATED: Oct 30, 2026 12:49 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर की शाम गुजरात के एकता नगर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शूलपानेश्वर नर्मदा घाट पर आयोजित नर्मदा आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शूलपानेश्वर नर्मदा घाट को ₹15.10 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया गया है। यह काम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एरिया डेवलपमेंट एंड टूरिज्म गवर्नेंस अथॉरिटी ने कराया है। एकता नगर में स्थित यह घाट नर्मदा आरती के आयोजन को लेकर चर्चा में है।
