scorecardresearch
Advertisement

मीडिल ईस्ट के इस देश से आने वाला निवेश 10 साल में हुआ दोगुना, अब अगले 5 साल के लिए ये है बड़ा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और साइप्रस के व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक दशक (10 साल) में साइप्रस से भारत आने वाला विदेशी निवेश लगभग दोगुना हो चुका है, जिससे दोनों देशों के बीच आपसी भरोसा बहुत मजबूत हुआ है। भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से बिजनेस की कई नई संभावनाएं बनी हैं। इसका फायदा उठाते हुए सरकार ने अगले 5 सालों में इस निवेश को एक बार फिर से डबल (दोगुना) करने का टारगेट सेट किया है। इस बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए दोनों देश अपने रिश्तों को अब एक नए और मजबूत लेवल पर ले जा रहे हैं। इस साझेदारी से न सिर्फ दोनों देशों के बिजनेस को फायदा होगा, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और शिपिंग सेक्टर में भी बड़ा निवेश आएगा। इसके साथ ही गुजरात की 'गिफ्ट सिटी' को दुनिया का एक बड़ा फाइनेंशियल सेंटर बनाने के विजन को भी नई रफ्तार मिलेगी।