scorecardresearch

Paytm Share Price: एक्सपर्ट ने दी प्रॉफिट बुकिंग की सलाह, ₹1,620 के नीचे रखें स्टॉप लॉस; जानें टारगेट प्राइस

Paytm के शेयर में जोरदार तेजी के बाद अब निवेशकों को थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। एक्सपर्ट विष्णुकांत उपाध्याय का मानना है कि शेयर में आगे बढ़ने की गुंजाइश है, लेकिन मौजूदा स्तरों पर मुनाफावसूली जरूरी हो सकती है। उन्होंने निवेशकों को आगे की रणनीति और अहम स्तरों पर खास सलाह दी है।

Advertisement

Paytm के शेयर में तेज बढ़त से मुनाफे में बैठे निवेशकों को अब थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि पेटीएम में आगे भी तेजी की गुंजाइश है, लेकिन हालिया उछाल ने शेयर को ओवरबॉट जोन में पहुंचा दिया है। ऐसे में कीमतों में गिरावट का जोखिम भी बढ़ गया है।

advertisement

एक्सपर्ट ने इस शेयर से पूरी तरह बाहर निकलने के बजाय कुछ प्रॉफिट बुकिंग करने और बाकी निवेश बनाए रखने की सलाह दी है।

₹1,620 के नीचे स्टॉप लॉस की सलाह

विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि वे तकनीकी और फंडामेंटल, दोनों नजरिए से मैं पेटीएम के शेयर को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि फिलहाल शेयर में बहुत ज्यादा खरीदारी हो चुकी है और यह ओवरबॉट स्थिति में पहुंच गया है।

उनके मुताबिक, अगर Paytm में करेक्शन आता है तो शेयर ₹1,620-1,610 तक फिसल सकता है। ऐसे में निवेशकों को आंशिक मुनाफावसूली करनी चाहिए और बाकी पोजीशन बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने ₹1,620 के नीचे स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी।

₹1,900-1,950 तक पहुंच सकता है शेयर

विष्णुकांत उपाध्याय के अनुसार, निकट अवधि में Paytm का शेयर ₹1,900 और फिर ₹1,950 तक पहुंच सकता है। इससे शेयर में आगे बढ़त की संभावना तो दिखती है, लेकिन मौजूदा स्तरों पर उतार-चढ़ाव का जोखिम भी काफी है।

उनका सुझाव है कि निवेशक तेजी का पीछा करने के बजाय मुनाफे की सुरक्षा पर ध्यान दें। आंशिक मुनाफावसूली से अब तक की कमाई सुरक्षित की जा सकती है, जबकि बाकी शेयरों के जरिए आगे की तेजी में भागीदारी बनी रह सकती है।

Paytm Share Price

कंपनी का शेयर एनएसई पर 4.29% या 77.50 रुपये गिरकर 1,730 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 4.16% या 75.15 रुपये टूटकर 1731.10 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।