scorecardresearch
Advertisement

पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन, पूर्व राष्ट्रपति के मार्गदर्शन और आत्मीयता को किया याद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा Triumphs of the Indian Republic My Life My Struggles के विमोचन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जीवन संघर्ष और सार्वजनिक जीवन की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए एक धरोहर बनेगी। उन्होंने कोविंद के बचपन, उनकी मां की मृत्यु, पिता से मिले संस्कार और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की कहानी का भी जिक्र किया। मोदी ने युवाओं से कहा कि वे कोविंद की जीवन यात्रा और अनुभवों को पढ़ें, क्योंकि इससे संघर्ष, समाज और सफलता को समझने की बड़ी सीख मिलेगी।