scorecardresearch

एक अपडेट और इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में लगा अपर सर्किट! स्टॉक प्राइस अभी भी ₹30 से कम

दोपहर 12:38 बजे तक शेयर बीएसई पर 2.53 रुपये चढ़कर 27.92 रुपये पर अपर सर्किट के साथ लॉक है। यह शेयर आज ट्रेडिंग के लिए 26.67 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 27.92 रुपये को टच कर लिया है।

Advertisement

बुधवार को 1,946.37 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के स्टॉक में 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है।

दोपहर 12:38 बजे तक शेयर बीएसई पर 2.53 रुपये चढ़कर 27.92 रुपये पर अपर सर्किट के साथ लॉक है। यह शेयर आज ट्रेडिंग के लिए 26.67 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 27.92 रुपये को टच कर लिया है।

advertisement

स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दिए गए एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Spice Lounge Food Works Limited को Xora World से 21 करोड़ रुपये से ज्यादा का बड़ा ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने बताया कि Xora World ने उसे लाइव इवेंट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़ी गतिविधियों के लिए मास्टरवर्क ऑर्डर/कॉन्ट्रैक्ट दिया है। यह ऑर्डर घरेलू संस्था की ओर से मिला है और इसके तहत कंपनी को इवेंट मैनेजमेंट और लाइव एंटरटेनमेंट सेवाएं देनी होंगी। इस कॉन्ट्रैक्ट को कंपनी को 4 महीने के अंदर पूरा करना है।

इस दिन आएंगे Q1FY27 के नंबर्स

कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को होगी। इस बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसकी टेक्नोलॉजी सब्सिडियरी TEKSOFT SYSTEMS, Inc. ने Ondesi.ca को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह कनाडा के ओंटारियो (Ontario) में रहने वाले देसी (South Asian) समुदाय के लिए बनाया गया एक खास ऑनलाइन क्लासिफाइड्स और कम्युनिटी मार्केटप्लेस है।

कंपनी के मुताबिक, Ondesi.ca ओंटारियो में रहने वाले भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और श्रीलंकाई मूल के लोगों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। यहां लोग आसानी से सामान खरीद और बेच सकते हैं, नौकरी खोज सकते हैं, किराये के मकान की जानकारी पा सकते हैं, ग्रोसरी, फूड, स्टूडेंट सेंटर, विभिन्न सेवाओं और कम्युनिटी से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर बिजनेस प्रमोट करने और नए लोगों से नेटवर्क बनाने का भी मौका मिलेगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।